लखनऊ: IPS अफसर यमुना प्रसाद के खाली घर में बड़ी चोरी
Sep 26, 2025, 13:35 IST
लखनऊ। नोएडा में तैनात आईपीएस अधिकारी और डीसीपी यमुना प्रसाद के लखनऊ स्थित आवास पर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यह घर लंबे समय से खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
सूत्रों के अनुसार, लखनऊ के विकास नगर स्थित आवास (1/197) में चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर घर के अंदर प्रवेश किया। घर की तलाशी लेने के बाद चोर नकदी, चांदी के बर्तन, गिफ्ट आइटम, घड़ियां और यहां तक कि बाथरूम की टोटियां भी ले गए।
चोरी में क्या-क्या गया
-
लगभग ₹50,000 नकद
-
10 चांदी के सिक्के
-
3 कलाई घड़ियां
-
2 दीवार घड़ियां
-
चांदी के बर्तन
-
20 बाथरूम की टोटियां
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही विकास नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।