लखनऊ में युवती के साथ हैवानियत: हाथ-पैर बांधकर झाड़ियों में फेंका, गैंगरेप की आशंका
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुबग्गा इलाके में एक युवती बेहोशी की हालत में झाड़ियों में पाई गई, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और चेहरा ढंका हुआ था। प्रथम दृष्टया उसके साथ गैंगरेप और क्रूरता की आशंका जताई जा रही है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने जब युवती को झाड़ियों में बंधा हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। वायरल वीडियो और मेडिकल जांच से साफ है कि युवती के साथ न केवल दुष्कर्म हुआ, बल्कि उसे बेरहमी से पीटा भी गया।
मुख्य आरोपी हाल ही में जेल से छूटा था
इस वारदात का मुख्य आरोपी अंशु मौर्या उर्फ अभय बताया जा रहा है, जो पहले भी बलात्कार, धोखाधड़ी और मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। जेल से रिहा होने के कुछ ही दिन बाद उसने फिर से वही महिला को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले युवती को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठे थे और फिर अपने परिवार के साथ मिलकर पीड़िता को प्रताड़ित किया।
लखनऊ में एक महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी जेल गया, फिर जमानत पर छूटते ही दोबारा वही दरिंदगी की। इस बार उसे अगवा किया, रेप किया, और झाड़ियों में फेंक दिया।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) July 11, 2025
योगी जी की पुलिस क्या कर रही है?
शायद सो रही है, क्योंकि आरोपी फिर से फरार है..
और मुख्यमंत्री जी अपने हर भाषण में… pic.twitter.com/dsoOukT4aJ
पैसे हड़पने और शादी का झांसा देकर धोखा
पीड़िता कानपुर की रहने वाली है और आरोपी से लगभग तीन वर्षों से संपर्क में थी। अंशु ने अपनी बहन की शादी के नाम पर पीड़िता से ₹5.60 लाख रुपये लिए थे। लेकिन न पैसे लौटाए गए और न शादी की गई। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो उसे धमकाया गया। 16 मार्च को आरोपी ने पीड़िता को घर बुलाकर समझौते का दबाव डाला और न मानने पर मारपीट की।
अगवा कर झाड़ियों में फेंका, आरोपी फरार
जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने युवती को अगवा किया, उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया और बेरहमी से पीटने के बाद सुनसान इलाके में फेंक दिया। इस मामले में अंशु मौर्या, उसकी बहन, पिता, और दो अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।