Ram Raja Lok Video: ओरछा में बनेगा श्री राम राजा लोक, 12 एकड़ में 143 करोड़ होंगे खर्च, मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Ram Raja Lok Video: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैने के श्री महाकाल महालोक की तर्ज पर अब निवाड़ी जिले के ओरछा में श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उज्जैन होकर आया हूं। वहां मैंने भगवान से प्रार्थना की है और यहां भी श्री राम राजा से प्रार्थना करता हूं कि बारिश हो जाए। किसान सुखी हो, सबका मंगल हो। ओरछा में राम जी की कृपा से नए सूर्य का उदय हो रहा है, यहां पर श्री राम राजा लोक का निर्माण होने जा रहा है। प्रभु श्री राम की कृपा से आज ओरछा में "श्री रामराजा लोक" के भूमिपूजन और जल जीवन मिशन परियोजनाओं के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्री राम से यही प्रार्थना करता हूँ कि ओरछा के साथ-साथ संपूर्ण मध्यप्रदेश पर उनकी असीम कृपा की अनवरत वर्षा होती रहे, सबके जीवन में मंगल और सौभाग्य का नव सूर्य उदित हो, हर घर-आँगन में सुख, समृद्धि एवं आनंद के नव पुष्प पल्लवित हों।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने बुंदेलखंड की अयोध्या एवं श्री रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा धाम में श्री रामराजा सरकार की भक्ति-भाव से पूजा अर्चना कर दिव्य और अलौकिक "श्री रामराजा लोक" का भूमिपूजन किया। pic.twitter.com/AwIRqJX67H
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 4, 2023
जानिए रामराजा लोक की विशेषताएं
पूर्ण रूप लेने के उपरांत ऐसा मनोहारी दिखेगा श्री रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा धाम में निर्मित होने वाला दिव्य, भव्य और अलौकिक "श्री रामराजा लोक"#श्री_रामराजा_लोक pic.twitter.com/hjMSlIiYJu
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 4, 2023
महाकाल लोक की तर्ज पर बनाया जाएगा रामराजा मंदिर।
रामराजा लोक का होगा भव्य प्रवेश द्वार।
श्री राम की बाल लीलाओं को बताने के लिए बनेगा बाल काण्ड प्रांगड़।
उत्तर प्रांगड़ में बताई जाएगी भगवान राम की राजा रूप में कथाएं।
राजभोग पाठशाला का होगा निर्माण।
मंदिर में लगाई जाएगी महारानी कुंवर गणेश की प्रतिमा। बताया जाता है कि महारानी गणेशी ही श्री राम की मूर्ती आयोध्या से ओरछा लाई थीं।
लगाई जाएंगे भगवान राम की करीब 100 प्रतिमाएं।
अनुमानित कीमत अभी सवा करोड़ बताई जा रही है।
रामराजा लोक के आस-पास बनाये जांएंगे शॉपिंग काम्प्लेक्स और कई नई दुकानें।
ओरछा में सीएम की स्पीच की बड़ी बातें
1. सीएम कहा कि आज मध्यप्रदेश, बुंदेलखंड और ओरछा के सौभाग्य के सूर्य का उदय हो रहा है। उन्हीं की कृपा से अब यहां अद्भुत "रामराजा लोक" बन रहा है। आज श्रीराम राजा लोक के शिलान्यास के दिन मैं आनंद और उत्साह से भरा हूं। एक अद्भुत लोक बन रहा है। 12 एकड़ में श्रीराम राजा लोक बनेगा। भव्य प्रवेश द्वार होगा। भगवान राम की बाल लीलाओं का चित्रण किया जाएगा।
2. हम पूरे ओरछा को सजाने-संवारने का काम कर रहे हैं। ओरछा के महत्वपूर्ण स्मारकों के सौंदर्यीकरण के साथ लगभग 70 एकड़ में अलग-अलग चतुर्भुज मंदिर, लक्ष्मी मंदिर, तुलसी घाट आदि का पुनर्निर्माण किया जायेगा। ₹2 करोड़ की लागत से अछरू माता का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। श्री "रामराजा लोक" बनने लोगों को रोजगार मिलेगा जिससे ओरछा बदल जाएगा।
3. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुबह मैंने उज्जैन में महाकाल महाराज के दरबार में दर्शन- पूजन कर बाबा महाकाल से प्रदेश में भरपूर बारिश की प्रार्थना की। श्री रामराजा के दरबार में भी भगवान श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि पानी बरसा दो, ताकि किसानों की फसलों को नई जिंदगी मिल जाए।