Mahakal Lok: 'महाकाल की नगरी प्रलय के प्रहार से मुक्त!' जानें PM Modi की स्पीच की 10 बड़ी बातें

 

Mahakal Lok Inauguration: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उज्जैन में 15 फीट ऊंचे शिवलिंग से पर्दा उठाकर श्री महाकाल लोक का लोकार्पण किया।  पीएम मोदी ने लोकार्पण करने से पहले महाकाल मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में पूजा-अर्चना की और आरती की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने महाकाल गर्भगृह में उपासना की। आइए जानते हैं पीएम मोदी की स्पीच की बड़ी बातें

पीएम के भाषण की प्रमुख बातें

Mahakal Lok: 'महाकाल की नगरी प्रलय के प्रहार से मुक्त!' जानें PM Modi की स्पीच की 10 बड़ी बातें
  • महाकाल की नगरी प्रलय के प्रहार से मुक्त है
  • ।हजारों साल पहले जब भारत का भौगोलिक स्वरूप आज से अलग रहा होगा, तब से ये माना जाता रहा है कि उज्जैन भारत के केंद्र में है। एक तरह से ज्योतिषीय गणनाओं में उज्जैन न केवल भारत का केंद्र रहा है, बल्कि ये भारत की आत्मा का भी केंद्र रहा है।
  • उज्जैन ने महाराजा विक्रमादित्य का प्रताप देखा है।
  • महाकाल की इस धरती से विक्रम संवत के रूप में भारतीय कालगणना का एक नया अध्याय शुरू हुआ था। उज्जैन के पल-पल में इतिहास सिमटा हुआ है। कण-कण में अध्यात्म है। कोने-कोने में ईश्वरीय ऊर्जा संचारित हो रही है। यहां काल चक्र का 84 कल्पों का प्रतिनिधित्व करते 84 शिवलिंग हैं।
  • यहां 4 महावीर हैं। 6 विनायक हैं। 8 भैरव हैं। इन सबके केंद्र में महाकाज विराजमान हैं।
  • जहां महाकाल हैं, वहां कालखंडों की सीमाएं नहीं हैं। महाकाल की शरण में विश्व में भी स्पंदन होता है। महाकाल के सान्निध्य में अवसान से भी पुनर्जीवन होता है। अंत से अनंत की यात्रा प्रारंभ होती है।
  • उज्जैन वह नगर है, जो हमारी पवित्र सात पुरियों में से एक गिना जाता है। यह वह नगर है, जहां स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने आकर शिक्षा ग्रहण की थी। उज्जैन ने महाराजा विक्रमादित्य का वह प्रताप देखा है, जिसने भारत के नए स्वर्णकाल की शुरुआत की थी।
  • उज्जैन के क्षण-क्षण और पल-पल में इतिहास सिमटा हुआ है। कण-कण में अध्यात्म समाया हुआ है। संपूर्ण ब्रह्मांड की ऊर्जा को हमारे ऋषियों ने प्रतीक स्वरूप में उज्जैन में समाहित किया है।
  • 'महाकाल लोक' की यह भव्यता समय की सीमाओं से परे आने वाली कई पीढ़ियों को अलौकिक दिव्यता के दर्शन कराएगी। भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को ऊर्जा देगी। मैं इस अद्भुत अवसर पर राजाधिराज महाकाल महाराज के चरणों में शत-शत नमन करता हूं।
https://twitter.com/AHindinews/status/1579832175184470017?s=20&t=dmzO3QLRQPEnV0ZFhdxsqQ

ये भी पढ़ें-PM मोदी ने 15 फीट ऊंचे शिवलिंग से पर्दा उठाकर किया महाकाल लोक का लोकार्पण, देखिए ये अद्भुत नजारा

Tags

Share this story