Ganesh Chaturthi 2023 : यहां 5 हजार से अधिक महिलाओं ने किया अथर्वशीर्ष का पाठ, जानें इस मंदिर का इतिहास

Ganesh Chaturthi 2023 : पुणे में गणपति महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर का परिसर पवित्र मंत्रों से गूंज उठा। यहां 35,000 से अधिक महिलाएं गणपति 'अथर्वशीर्ष' प्रार्थना करने के लिए एकत्र हुईं। श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर ट्रस्ट ने गणेश चतुर्थी समारोह के दूसरे दिन ऋषि पंचमी के अवसर पर गणपति 'अथर्वशीर्ष' का पाठ का आयोजन कराया। इस भव्य प्रार्थना देखने के लिए रूसी नागरिकों के एक समूह को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
#WATCH | Maharashtra | More than 35,000 women gathered and recited Ganapati Atharvaśīrṣa in front of Shreemant Dagdusheth Halwai Ganpati Mandir in Pune earlier this morning. This was organised by the Temple Trust as a part of #GaneshChaturthi celebrations. pic.twitter.com/TqSmf51Ljr
— ANI (@ANI) September 20, 2023

यह पवित्र दगडूशेठ हलवाई मंदिर पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है
दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर भव्य के भव्य व प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में से एक है। यह पवित्र दगडूशेठ हलवाई मंदिर पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति पुणे शहर के गौरव और सम्मान का प्रतीक हैं। हर साल यहां पूरे भारत और दुनिया भर से भक्त भगवान गणेश की पूजा करने के लिए इस भव्य मंदिर की यात्रा करते हैं। दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर की स्थापना को लेकर कहा जाता है कि प्लेग महामारी में अपने इकलौते बेटे को खोने के बाद, श्री दगडूशेठ हलवाई और उनकी पत्नी लक्ष्मीबाई ने इस मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की। यहां हर साल भव्य गणेश पूजा होती है।