उत्तर प्रदेश में IPS Promotions 2025 की लहर, DGP पद पर नई नियुक्ति जल्द
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में मई 2025 एक बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। इस महीने IPS Officers Retirements और Promotions की लंबी फेहरिस्त सामने आई है। कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, तो वहीं कुछ को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
सेवानिवृत्त होने वाले IPS अधिकारी:
-
पीवी रमाशास्त्री, डीजी कारागार
-
संजय एम तारडे, डीजी टेलीकॉम
-
प्रशांत कुमार, DGP Uttar Pradesh
-
भारती सिंह (SPS), आईजी पीटीएस मेरठ
-
किरण यादव (SPS), डीआईजी महिला एवं बाल सुरक्षा
-
डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी (SPS), डीआईजी विजिलेंस
-
तेजस्वरूप सिंह (SPS), डीआईजी कार्मिक
प्रमोट किए जाने वाले IPS अधिकारी:
-
आशुतोष पाण्डेय, ADG EOW से DG पद पर पदोन्नति
-
आनंद स्वरूप, ADG PHQ से DG पद पर प्रमोशन
-
नीरा रावत, ADG 112 से DG पद पर पदोन्नत होंगी
अगर आनंद स्वरूप डेप्युटेशन पर जाते हैं, तो 1993 बैच के एसबी शेरोड़कर को भी प्रमोशन मिल सकता है।
यह फेरबदल क्यों है अहम?
उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में यह बदलाव भविष्य की रणनीति और कानून-व्यवस्था को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। खास तौर पर DGP Uttar Pradesh पद से प्रशांत कुमार की रिटायरमेंट के बाद नया नेतृत्व सामने आएगा।