बारिश ने बढ़ाई मुसिबत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट, कल स्कूल बंद, हिमाचल में घर-पुल-गाड़ियां बहीं

 
बारिश ने बढ़ाई मुसिबत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट, कल स्कूल बंद, हिमाचल में घर-पुल-गाड़ियां बहीं

दिल्ली, हिमाचल, पंजाब सहित देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली में 41 साल का रिकॉर्ड टूटा। 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 25 जुलाई 1982 में 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 2003 में 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश हुई थी। वहीं 2013 में दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी। इधर, हरियाणा ने यमुना में 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा। इसके बाद दिल्ली सरकार ने बाढ़ की चेतावनी जारी की।बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के दो जवान पोशाना नदी पार करते हुए डूब गए। मुगल रोड पर कार पलटने से 3 की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है।डोडा में बारिश के चलते हुए भूस्खलन का मलबा एक बस पर गिर गया। इससे बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। वहीं हिमाचल में 5, जम्मू में 2 और यूपी में 4 लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल बारिश से बाढ़ के हालात

हिमाचल में ब्यास नदी ने काफी नुकसान पहुंचाया। एक पुल नदी में बह गया। वहीं कुछ दुकानें भी बाढ़ के पानी में समा गईं। नदी में फंसे पांच लोगों को NDRF की टीम ने रेस्क्यू किया।मोहाली के डेराबस्सी में घग्गर नदी का पानी सोसाइटी में घुस गया। जिसके बाद लोगों को नाव के जरिए बाहर निकाला गया। उधर चंबा पठानकोट नेशनल हाईवे बनीखेत के पास धंस गया।

WhatsApp Group Join Now

पिछले 20 साल का रिकॉड टूटा

दिल्ली में शनिवार को हुई मानसून के मौसम की पहली भारी बारिश ने 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग ने बताया है कि आज सुबह 5.30 बजे तक दिल्ली में 150.6 एमएम बारिश हो चुकी थी। भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव, पेड़ उखड़ने, वाहनों के खराब होने और यातायात जाम की समस्या उत्पन्न हुई।2003 में 24 घंटे में 133.4 एमएम बारिश हुई थी। जुलाई के 24 घंटे का ऑल टाइम रेकॉर्ड 21 जुलाई 1958 को बना था, उस दिन 266 एमएम बारिश हुई थी। सुबह 9 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक सफदरजंग में 153 एमएम, पालम में 38 एमएम, रिज में 135 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश ने बढ़ाई मुसिबत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट, कल स्कूल बंद, हिमाचल में घर-पुल-गाड़ियां बहीं
https://twitter.com/ANI/status/1677890032747814913?s=20

सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायत

सोशल मीडिया पर लोगों की शिकायत के कई वीडियोज सामने आए हैं।  जलभराव के चलते मिंटो ब्रिज को गाड़ियों के लिए बंद करना पड़ा है

https://twitter.com/NidhiTanejaa/status/1677592673702780928?s=20
https://twitter.com/asmashan/status/1677662474836008960?s=20
https://twitter.com/dnetta/status/1677699914669903878?s=20
https://twitter.com/NavbharatTimes/status/1677625815071338496?s=20
https://twitter.com/gaurav1307kumar/status/1677644859719467008?s=20

Tags

Share this story