VIDEO: भोपाल में बनेगा भव्य महाराणा प्रताप लोक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया शिलान्यास
Maharana Pratap lok: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में निर्मित होने वाले भव्य "महाराणा प्रताप स्मारक" के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर महाराणा प्रताप जी को नमन किया।। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमरजी एवं प्रदेश के अन्य मंत्रीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्रीने कहा कि मेवाड़ की शान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के भव्य स्मारक का भूमिपूजन कर ऐसा लग रहा है मानो जीवन सार्थक हो गया। अपने हृदय की संपूर्ण श्रद्धा के साथ हमने 'महाराणा प्रताप लोक'बनाने का फैसला किया है। महाराणा प्रताप लोक इतना भव्य और दिव्य होगा कि दुनिया देखती रह जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj की गरिमामयी उपस्थिति में भोपाल में "महाराणा प्रताप स्मारक" के शिलान्यास के अवसर पर लघु फिल्म का प्रस्तुतिकरण किया गया।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 28, 2023
आप भी देखिए, कितना भव्य होगा "महाराणा प्रताप स्मारक' #शिवराज_में_राजपूत_सम्मान pic.twitter.com/bVgbtR81HK
चेतक पर चढ़ जिसने,भाले से दुश्मन संघारे थे।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 28, 2023
मातृभूमि के खातिर, जंगल में कई साल गुजारे थे।।
झुके नहीं वो मुगलों से, अनुबंधों को ठुकरा डाला
मातृभूमि की भक्ति का एक नया प्रतिमान बना डाला।।
ऐसे थे हमारे वीरता, शौर्य और पराक्रम के धनी वीर योद्धा महाराणा प्रताप जी, उनके चरणों में… pic.twitter.com/ZuFTUscZIA
परम प्रतापी महाराणा प्रताप जी की कभी सही जीवनी भी नहीं पढ़ाई गई
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि परम प्रतापी महाराणा प्रताप जी की कभी सही जीवनी भी नहीं पढ़ाई गई। इतिहास विकृत तरीके से पढ़ाया गया। हम इतिहास बदल देंगे, जो सही है वह आने वाली पीढ़ियों के सामने लाएंगे।
परम प्रतापी महाराणा प्रताप जी की कभी सही जीवनी भी नहीं पढ़ाई गई। इतिहास विकृत तरीके से पढ़ाया गया।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 28, 2023
हम इतिहास बदल देंगे, जो सही है वह आने वाली पीढ़ियों के सामने लाएंगे : CM pic.twitter.com/i5IRHnw1ia