MS Dhoni Net Worth 2025: 1000 करोड़ की नेटवर्थ! जानिए MS Dhoni की लग्जरी लाइफस्टाइल और कमाई के जरिए
MS Dhoni Net Worth 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी आज 44 साल के हो गए हैं। मैदान पर अपने फैसलों से मैच पलटने वाले माही अब कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल के मामले में भी टॉप पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से अधिक है।
क्रिकेट से करोड़ों, ब्रांड्स से बंपर कमाई
MS धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से 2020 में संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनकी कमाई अब भी जारी है। उन्होंने IPL में करीब 200 करोड़ रुपये कमाए हैं और 2025 सीजन में उन्हें ₹4 करोड़ में रिटेन किया गया था। धोनी दो दर्जन से ज्यादा ब्रांड्स का प्रमोशन करते हैं, जिनमें SBI, Fire Bolt, Master Card, Skipper Pipes, Jio Cinema, Cars24 जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

निवेश और बिजनेस से भी मजबूत कमाई
धोनी ने कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है, जैसे Khatabook, Cars24, Shaka Harry, Garuda Aerospace और EMotorad। उन्होंने अपना खुद का क्लोथिंग ब्रांड Seven भी 2016 में लॉन्च किया था।
फार्महाउस से होटल तक
रांची में 43 एकड़ का फार्महाउस, देहरादून में करोड़ों का घर और Hotel Mahi Residency भी उनके नाम है। वह ऑर्गेनिक फार्मिंग और कड़कनाथ चिकन की फार्मिंग से भी चर्चा में रहते हैं।
MS Dhoni लग्जरी कार्स और बाइक्स का कलेक्शन

धोनी के पास एक से बढ़कर एक महंगी कारें और बाइक्स हैं – Ferrari 599 GTO, Rolls Royce Silver Wraith II, Hummer H2, Land Rover, Nissan Jonga, Kawasaki Ninja H2, Ducati 1098 जैसी बाइक्स शामिल हैं।