MSU: बिहार के किस सामाजिक संगठन के लड़के बिहार पंचायत चुनाव में अपना पताका फहरा रहे हैं?

 
MSU: बिहार के किस सामाजिक संगठन के लड़के बिहार पंचायत चुनाव में अपना पताका फहरा रहे हैं?

विकास का रास्ता राजनीति से होकर गुजरता है। इस बात को बिहार के मिथिला छात्र संगठन के युवा अच्छी तरह जान चुके हैं। MSU ने पिछले 6 सालों में क्या बदलाव किया है इसका समुचित उत्तर है यह बिहार पंचायत चुनाव।

मुखिया सांसद से बड़ा है। सांसद चेक नहीं काट सकता मुखिया निर्णय भी ले सकता है। चेक भी कर सकता है। वह अपने लोगों के करीब रहता है। वही सही मायने में जन सेवक है। आपको मिथिला ए संगठन के छात्र अच्छी तरह जान चुके हैं। तभी तो बिहार के कई गांव में इन संगठन के युवा जीत रहे हैं।

जिला छात्र संगठन के आदित्य मोहन बताते हैं कि, "MSU भविष्य के जननेताओं की नर्सरी है, अभी हमारे रणबांकुरे तैयार हो रहे हैं भविष्य के रणक्षेत्रों के संघर्षों के लिए। अभी पंचायत चुनाव में MSU द्वारा 6 सालों में तैयार सैकड़ों सेनानी मुखिया, सरपंच, जिला परिषद, पंचायत समिति के पदों पर अपने अपने क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे हैं।"

WhatsApp Group Join Now

"सिंहासन पर वर्षों से ऊंघाए सत्ताशीनों को कह दो की सिंघासन छोड़ आरती का थाल हाथ में ले नवयुग का स्वागत करे… मिथिलावाद जिंदाबाद रहेगा" आगे वह बताते हैं।

MSU: बिहार के किस सामाजिक संगठन के लड़के बिहार पंचायत चुनाव में अपना पताका फहरा रहे हैं?

कुछ खास नाम जो जीते हैं या जीतने/लड़ने की राह पर हैं

सागर नवदिया बेनीपुर जिला परिषद क्षेत्र से विजयी हुए हैं। सागर की राजनीति मिथिलावाद की राजनीति हैं। वो पूर्णिया एयरपोर्ट का मामला हो या दरभंगा में अस्पताल निर्माण का सागर हमेशा अग्रणी भूमिका में रहे हैं।

MSU: बिहार के किस सामाजिक संगठन के लड़के बिहार पंचायत चुनाव में अपना पताका फहरा रहे हैं?

अमित ठाकुर- विगत 6 सालों में MSU द्वारा किए गए आंदोलनों, सामाजिक कार्यों, क्रियाकलापों को दर्पण में देखा जाए तो Amit Kumar Thakur जैसे सेनानियों का चेहरा दिखाई देगा। जिस उम्र में नौजवान शौक पूरा करने में लगे रहते हैं, उस किशोर उम्र में अमित गांव गांव घूमकर संगठन निर्माण कर रहे थे। युवाओं को जोड़कर LNMU विश्वविद्यालय में हजारों छात्र जुटाकर रेगुलर सेशन, परीक्षा, रिजल्ट के लिए आंदोलन तैयार कर रहे थे । MSU का दरभंगा जिलाध्यक्ष रह चुके है, साथ हीविश्वविद्यालय प्रभारी भी रह चुके है। जिला परिषद क्षेत्र 32-10/3 से चुनाव जीत चुके है।

MSU: बिहार के किस सामाजिक संगठन के लड़के बिहार पंचायत चुनाव में अपना पताका फहरा रहे हैं?

विरेन: DU,JNU और आईआईटी खड़गपुर के बाद 2015 अंत में MSU से जुड़ने के बाद भूमि अपने लोगों के लिए काम किए।

MSU: बिहार के किस सामाजिक संगठन के लड़के बिहार पंचायत चुनाव में अपना पताका फहरा रहे हैं?

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे मुद्दों पर लगातार लड़ने एवं सरकारी कामकाज व योजनाओं में लोगों की मदद के बदौलत वीरेन जी का आज अपना एक जनाधार है। इस पंचायत चुनाव वीरेन जी गौड़ा बौराम 16/2 जिला परिषद क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

https://youtu.be/9lVZr1rIqhI

ये भी पढ़ें: Bihar: मुख्यमंत्री जी….आपके गांव के ‘गोतिया-भाई’ आतंक मचाये हुए, राज्य का पहला नरसंहार इन्हीं के जाति ने किया था

Tags

Share this story