पीएम मोदी और सीएम योगी निशाने पर, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को मिले धमकी भरे मैसेज

 

PM Modi-CM Yogi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के  सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को मंगलवार को धमकी भरे मैसेजेस मिले हैं, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। आरोपी ने 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहने की भी धमकी दी। इससे पहले इस साल की 22 मई को भी मुबंई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें एक अज्ञात शख्स ने लिखा था की वो बहुत जल्द ही मुंबई में विस्फोट करने वालाफिलहाल मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहने की भी धमकी दी।

मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को मिले मैसेज

न्यज एजेंसी के अनुसार मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रुम को मंगलवार को मैसेज मिला। इस मैसेज में पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई और कहा गया कि दोनों निशाने पर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मैसेज में यह भी कहा गया है कि 26/11 की तरह एक और हमला होगा। इस मामले में मुंबई पुलिस ने धारा 509 (2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now

मैसेज की जांच शुरू की

मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि धमकी भरे मैसेज मिलने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। करीब 1 सप्ताह पहले भी पीएम मोदी और सीएम योगी जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में यूपी का एक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया गया है।

यूपी हेल्पलाइन नंबर पर मिले थे धमकी वाले मैसेज

रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी के हेल्पलाइन नंबर 112 पर पीएम मोदी और सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह व्यक्ति यूपी के ही गोरखपुर का रहने वाला है और 9 जुलाई की रात को उसने धमकी भरे कॉल किए थे। पुलिस ने कॉलर की लोकेशन को ट्रेस किया और उसके गांव तक पहुंची जहां से गिरफ्तारी की गई।

ये भी पढ़ें- India and Indonesia: भारत-इंडोनेशिया का निवेश, व्यापार और विकास पर होगा जोर, द्विपक्षीय आर्थिक और वित्तीय संवाद की शुरुआत

Tags

Share this story