मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज को किडनी देने की जताई इच्छा, भेजा पत्र

 
मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज को किडनी देने की जताई इच्छा, भेजा पत्र

नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी निवासी आरिफ खान चिश्ती ने वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने नर्मदापुरम कलेक्टर और महाराज के आश्रम दोनों को पत्र भेजा है।

आरिफ खान ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने महाराज प्रेमानंद की एक रील देखी थी, जिसमें वे ख्वाजा बाबा के बारे में बता रहे थे। इससे वे गहराई से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा—“मुझे लगा कि महाराज जी हमारे ख्वाजा के बारे में इतने सम्मान और भाव से बता रहे हैं, जबकि वे दूसरे संप्रदाय से आते हैं। इसके बाद मैंने उनकी और भी रीलें देखीं। तब मुझे लगा कि चाहे आरिफ खान चिश्ती रहे या न रहे, लेकिन ऐसे महाराज जी जो हिंदुस्तान को जोड़ने की बात कर रहे हैं, उन्हें जिंदा रहना चाहिए। इसलिए मैंने निर्णय लिया कि मैं उन्हें अपनी किडनी दूंगा।”

आरिफ खान ने आगे कहा कि उनके लिए धर्म और जाति से बड़ा इंसानियत और भाईचारे का संदेश है। वे चाहते हैं कि प्रेमानंद महाराज का जीवन लंबे समय तक समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देता रहे।

Tags

Share this story