Indian Name Change To Bharat:क्या इंडिया की जगह लिखा जाएगा भारत?,जानें खबर के बाद क्यों मचा घमासान 
 

 
G20 Summit

President of Bharat: दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपित समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष कुछ ही दिनों में हमारे देश में आने वाले हैं। भारत की कोशिश है कि इस उपलक्ष्य पर इन राजनेताओं की मेहमाननवाजी की खास तरीके से की जाए। देश के नाम के लिए अब 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखा जाएगा? दरअसल, जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण पत्र भेजा गया, जिसमें 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा था। ये आमंत्रण पत्र जारी होने के बाद विभिन्न पार्टियों के बीच सियासी घमासान मच गया है। 


कैसे पता लगा नाम बदलने वाला है?

नाम बदलने वाली बातों को कई वजहों से बल मिला। मंगलवार, 5 सितंबर को सुबह-सुबह पता लगा कि एक्स (ट्विटर) पर एक नया हैंडल 'G20 भारत' लॉन्च हुआ है।  ये G20 का अतिरिक्त एक्स अकाउंट होगा। इसके तहत G20 से संबंधित टिप्पणियां और सूचनाएं भारत के आधिकारिक नाम से जारी की जाएंगी। एक खबर और आई जिससे नाम बदलने की अटकलें लगने लगीं। राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को G20 डिनर के लिए जो निमंत्रण पत्र भेजा है, वो भी 'भारत के राष्ट्रपति'के नाम से भेजा गया है।

WhatsApp Group Join Now

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने किया स्वागत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जिसमें प्रेसिडेंट ऑफ भारत के नाम से उन्हें जारी एक आमंत्रण पत्र था। केंद्रीय मंत्री ने इस पोस्ट पर लिखा, जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता।


भाजपा ने कांग्रेस पर किया पलटवार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को देश के सम्मान एवं गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है? उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि भारत जोड़ो के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को 'भारत माता की जय' के उद्घोष से नफरत क्यों है?

विहिप ने इंडिया शब्द को भूलने की बात कही

इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद का भी बयान सामने आया है। विहिप ने निमंत्रण पत्र में भारत शब्द इस्तेमाल किए जाने की सराहना की है और कहा कि अब इंडिया शब्द को भूल जाएं। विहिप राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि हमें भारत की राष्ट्रपति पर गर्व है। उन्होंने लिखा कि आइए इंडिया शब्द को भूल जाएं।
 

Tags

Share this story