Nepal Protest: “चारों ओर गोलियां और धुआं...” – कानपुर के युवकों ने सुनाई खौफनाक आपबीती

 
Nepal Protest: “चारों ओर गोलियां और धुआं...” – कानपुर के युवकों ने सुनाई खौफनाक आपबीती

कानपुर। नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों का असर अब विदेश से लौटने वाले भारतीयों पर भी दिखने लगा है। कानपुर के आरके नगर निवासी अमनदीप और सौरभ गुप्ता छुट्टियां बिताने नेपाल पहुंचे थे, लेकिन हालात बिगड़ने के बाद उनकी ज़िंदगी पलट गई।

“हर तरफ गोलियों और बमों की आवाज़”

अमनदीप ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि 8 सितंबर की रात जब वे नेपाल पहुंचे, तो माहौल सामान्य लगा। लेकिन अगले दिन सुबह खिड़की खोलते ही ऐसा लगा मानो किसी जंग के बीच आ गए हों। चारों ओर गोलियों की तड़तड़ाहट, बम धमाकों की आवाज़ और आसमान में काला धुआं फैला हुआ था। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे।


होटल में कैद जिंदगी

हालात खराब होते देख दोनों दोस्तों ने होटल बदलकर दूसरे होटल में शरण ली। अब वे होटल की चारदीवारी में कैद हैं। अमनदीप ने बताया कि बाज़ार बंद हैं, सड़कें सुनसान हैं और बाहर निकलना मौत को दावत देने जैसा है।

WhatsApp Group Join Now

भारतीय दूतावास से मदद की गुहार

दोनों ने भारतीय दूतावास से मदद मांगी, जहां से उन्हें कहा गया कि वे होटल से बाहर न निकलें और हालात सुधरने का इंतज़ार करें। परिवार के लोग लगातार डरे हुए हैं और सोशल मीडिया के जरिए भी भारत सरकार से मदद की अपील की गई है।

Tags

Share this story