Noida Weather Update: मौसम में हुआ तेजी से बदलाव,दिल्ली- नोएडा में हल्की बारिश, जानें देश भर का मौसम का हाल

Weather Update: देश में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने वाला है। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। कुछ जगहों पर शाम के समय बूंदाबांदी हुई। आईटीओ, लाल किला, चांदनी चौक के आसपास बूंदाबांदी हुई। दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो दिनों में दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
Current district & station Nowcast warnings at 0935 IST Date, 14th August. For details kindly visit:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 14, 2023
https://t.co/AM2L3hjkRWhttps://t.co/enys7dqg40
If you observe any weather, kindly report it at: https://t.co/5Mp3RJYA2y@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/az4WDSC5Bt
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। 12 और 13 अगस्त को मौसम शुष्क हो जाएगा। अधिकतम तापमान 35 से 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहेगा। 14 व 15 अगस्त को हल्की बूंदाबांदी होगी। इसके बाद 16 अगस्त को एक बार फिर मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा।
⚠️Attention #Fishermen ⚠️
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 13, 2023
Squally winds of 45-55 kmph, gusting to 65 kmph, predicted in Arabian Sea. Bay of Bengal off Andhra Pradesh coast to experience gusts up to 55 kmph. Stay safe and avoid venturing out! pic.twitter.com/6Sfwnig7f8
उत्तर प्रदेश का मौसम
यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना काफी कम है। पानी की बौछारें आ सकती हैं। आगामी 10 अगस्त को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की बौछारें लोगों को महसूस होगी। गर्मी और उमस से लोगों को काफी परेशानी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है। वहीं, लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
उत्तराखंड और गुजरात में बारिश
पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना तक बारिश का दौर अभी जारी है। गुजरात और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में 200 से 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है। तेलंगाना के मुलुगु जिले के एक गांव में 12 लोग बाढ़ के पानी में बह गए थे, जिनमें से चार लोगों ने खुद को बचा लिया। बाद में आठ लोगों के शव मिले। हिमाचल और उत्तराखंड में पांच से छह नेशनल हाईवे और सैकड़ों सड़कें अभी भी बंद हैं। भारी बारिश और जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Current district & station Nowcast warnings at 0935 IST Date, 14th August. For details kindly visit:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 14, 2023
https://t.co/AM2L3hjkRWhttps://t.co/enys7dqg40
If you observe any weather, kindly report it at: https://t.co/5Mp3RJYA2y@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/az4WDSC5Bt
मध्यप्रदेश में मानसून कमजोर
अगले 5 दिन तक तेज बारिश के आसार नहीं एमपी में नहीं होगी। ऐसे में तापमान, 2 से 3 डिग्री बढ़ने के आसार है, लेकिन लोकल सिस्टम के चलते ठंडी हवाएं चलेंगी और हल्की बूंदाबांदी भी होती रहेगी।खास बात ये है कि 20 साल में यह 5वां मौका है, जब मानसून कमजोर हुआ है, हालांकि 14-15 अगस्त के बाद नया सिस्टम एक्टिव होने से फिर मानसून गति पकड़ेगा और बारिश का अगला दौर शुरू होने की उम्मीद है। प्रदेश में अगले 4 से 5 दिन मौसम सामान्य रहेगा। प्रदेशभर में हल्के बादल छंटने लगेंगे। दिन और रात का तापमान बढ़ जाएगा।