Raghav Chadha Parineeti Chopra: शादी के बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा,जानें दोनों के बारें में ये खास बातें 

 
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: सगाई की तरह शादी से भी गायब रहेंगे जीजू निक, ये है बड़ी वजह

Parineeti Chopra Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी 24 सितंबर को हो चुकी है। म बॉलीवुड के कुछ खास लोगों को ही एक्ट्रेस ने न्योता भेजा था।  ऐसे में एक्ट्रेस मुंबई में जल्द ही ग्रैंड रिसेप्शन देने वाली हैं।  खबरों की मानें तो एक्ट्रेस 4 अक्टूबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगी। शादी में परिणीति ने बॉलीवुड से मनीष मल्होत्रा, भाग्यश्री को इनवाइट किया था। आइए जानते हैं दोनों के बारें कुछ खास बातें 


राघव चड्ढा देश के सबसे युवा राजसभा सांसद हैं। वे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। अन्ना आंदोलन के दौरान राघव लंदन में सीए प्रैक्टिस कर रहे थे, फिर वे भारत लौटे और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से जुड़ गए। वे 'आप' से बतौर पार्टी प्रवक्ता के रूप में जुड़े थे। शुरुआत में 'आप' के प्रवक्ताओं को टीवी में ज्यादा समय नहीं दिया जाता था। लेकिन चड्ढा एक मजबूत प्रवक्ता के रूप में उभरे। टीवी में उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी और धीरे-धीरे टीवी डिबेट में पार्टी को ज्यादा समय मिलने लगा।

WhatsApp Group Join Now

बचपन में आर्मी जॉइन करना चाहते थे आरंभिक

राघव ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की है। बचपन से राघव को पब्लिक स्पीकिंग पसंद है। वे जब 9 साल के थे, तब एक स्कूल प्ले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस बने थे, इसके लिए स्कूल से उन्हें पुरस्कार भी मिला था। एक इंटरव्यू में राघव ने बताया कि बचपन में उनका सपना आर्मी जॉइन करने का था। राघव ने 2009 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में स्नातक किया। 2011 में उन्होंने सीए की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद डेलॉइट व ग्रांट थॉर्नटन जैसी बड़ी कंपनियों में भी किया था।

पहले लोकसभा चुनाव में हार मिली थी

करियर

2012 में राघव आम आदमी पार्टी से जुड़ गए थे और तब उन्हें पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया था। 2019 में राघव ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने साउथ दिल्ली की सीट से चुनाव लड़ा था, बीजेपी रमेश बिधूड़ी ने राघव को इस सीट पर हराया था। 2020 में उन्होंने राजिंदर नगर से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2022 में 'आप' ने राघव को पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाया। फिलहाल वे पंजाब सरकार के एक सलाहकार पैनल के अध्यक्ष भी हैं।

 फैशन शो में रैंप वॉक कर चुके

2016 में राघव दिल्ली गृह मंत्री के एडवाइजर थे। नौकरी से हटने के बाद उन्होंने अपनी ढाई रु. की सैलरी गृह मंत्रालय को वापस कर दी थी। • 2022 में राघव चड्डा लैक्मे फैशन शो में डिजाइनर पवन सचदेवा के लिए एक रैंप वॉक भी कर चुके हैं।


 परिणीति चोपड़ा के बारें में 

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक परिणीति चोपड़ा पिछले 12 साल से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इससे पहले वह यशराज फिल्म्स में मार्केटिंग और पीआर कंसल्टेंट रहीं। परिणीति को बॉलीवुड में शुरुआती सफलता भी मिली थी। उन्हें उनकी दूसरी फिल्म इशकजादे के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (स्पेशल मेंशन) मिला था। अभिनेत्री होने के अलावा परिणीति एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका भी हैं।

इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं

परिणीति संगीत में भी स्नातक हैं। उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से ट्रिपल ऑनर्स डिग्री भी की है। परिणीति बताती हैं कि जब उन्होंने मैनेचेस्टर यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, तब वे वहां पढ़ने वाली वह इकलौती भारतीय थीं। परिणीति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे बचपन से इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली, 50 लाख रुपए का कर्ज भी था। इसके बाद वह मुंबई आ गईं और यशराज स्टूडियो में इंटनर्शिप शुरू कर दी।

रियर

रानी मुखर्जी की असिस्टेंट रह चुकी हैं

परिणीति की बॉलीवुड एंट्री यशराज फिल्म्स से हुई। वे यशराज के पीआर डिपॉर्टमेंट में काम करती थीं। इसी दौरान वे रानी मुखर्जी की निजी सहायक भी बनी थीं। अनुष्का शर्मा की फिल्म बैंड का परिणीति पीआर कर चुकी हैं। इसी दौरान परिणीति को फिल्मों में काम करने का विचार आया। उन्होंने एक फिल्म के लिए यशराज में ही ऑडिशन दिया और यहीं से उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ। 2013 में उन्हें फोर्ब्स इंडिया की टॉप-100 सेलिब्रिटी लिस्ट में भी जगह मिली थी।

राष्ट्रपति से सम्मान हासिल कर चुकी हैं

• परिणीति कक्षा 12वीं में इकोनॉमिक्स, से नेशनल टॉपर रह चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

• ग्रेजुएशन के समय परिणीति इंग्लैंड में थीं। उस दौरान वे मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के लिए भी काम कर चुकी है।

Tags

Share this story