Women Reservation Bill: नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पेश, जानें कंगना से लेकर HD Deve Gowda तक किसने क्या कहा ?

महिला आरक्षण बिल मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया। बिल को लेकर महिलाओं में जश्न का माहौल है। आइए जानते हैं इसे लेकर किसने क्या कहा ? 
  
Women Reservation Bill:

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया। विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने विपक्ष के शोर-शराबे के विपक्ष संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किया। बिल के बारे में बताते हुए अर्जुन मेघवाल ने यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता पढ़ते हुए नारी शक्ति को नमन किया। इस बिल का नाम 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' रखा गया है। इस बीच विपक्ष की तरफ से हंगामा जारी रहा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि आज यह बिल संसद में पेश किया गया है। अब इस पर बुधवार को बहस होगी। बिल को लेकर महिलाओं में जश्न का माहौल है। आइए जानते हैं इसे लेकर किसने क्या कहा ? 

कंगना ने बिल पास होने पर क्या बोला?

नए संसद भवन में पहुंची कंगना ने इसपर बात करते हुए कहा कि, "ये एक अद्भुत विचार है, ये सब हमारे माननीय पीएम मोदी और इस सरकार और महिलाओं के उत्थान के प्रति उनकी विचारशीलता की वजह से है। 


पीएम मोदी ने वादा पूरा किया – ईशा गुप्ता

 कंगना के अलावा एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी संसद भवन पहुंची थी.उन्होंने इसपर बात करते हुए कहा कि,ये एक खूबसूरत काम है जो पीएम मोदी ने किया है. ये एक बहुत ही प्रगतिशील विचार है. ये आरक्षण बिल महिलाओं को समान अधिकार देगा. ये हमारे देश के लिए एक बड़ा कदम है.." पीएम मोदी ने इसका वादा किया और इसे पूरा भी किया।


 

राज्यसभा सांसद एचडी देवेगौड़ा दी पीएम मोदी को बधाई 


महिला आरक्षण बिल पर पूर्व पीएम और राज्यसभा सांसद एचडी देवेगौड़ा का कहना है कि मैं प्रधानमंत्री को बधाई देना चाहता हूं उन्होंने कल कैबिनेट में ये फैसला लिया जो 1996 से लंबित था।
 

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नए संसद भवन में आमंत्रित महिलाओं को मिठाई बांटी


 

महिलाओं में जश्न का माहौल 
यह विधेयक महिला सशक्तीकरण से संबंधित विधेयक है। इसके कानून बन जाने के बाद 543 सदस्यों वाली लोकसभा में महिला सदस्यों की मौजूदा संख्या (82) बढ़कर 181 हो जाएगी। इसके पारित होने के बाद विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित हो जाएंगी। इसको लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह है। 


 

Tags

Share this story

Around The Web

अभी अभी