पेंशनर्स फोरम का सदबुद्धि यज्ञ, सरकार से लंबित मांगें जल्द मानने की अपील​​​​​​​​​​​​​​

 
पेंशनर्स फोरम का सदबुद्धि यज्ञ, सरकार से लंबित मांगें जल्द मानने की अपील​​​​​​​​​​​​​​

कानपुर, 1 मार्च 2026। पेंशनर्स फोरम के तत्वावधान में चित्रगुप्त धर्मशाला, सी-ब्लॉक गोविंद नगर में ‘सदबुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के माध्यम से केंद्र सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों को शीघ्र स्वीकार करने की प्रार्थना की गई।

फोरम के पदाधिकारियों ने कहा कि यज्ञ के जरिए सरकार को यह संदेश दिया गया है कि सभी प्राणियों में सद्भाव बना रहे और सरकार पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक निर्णय ले। उन्होंने मांग की कि संसद के दूसरे सत्र में लंबित मुद्दों पर घोषणा की जाए।

WhatsApp Group Join Now

फोरम की प्रमुख मांगों में 8वें वेतन आयोग के निर्णयों में पेंशनरों को शामिल करना, 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को वेतन और पेंशन में जोड़ना तथा सभी पेंशनरों को आयकर से मुक्त करना शामिल है।

इसके अतिरिक्त, कोशियारी कमेटी की सिफारिशों के आधार पर EPS-95 के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ₹7500 मासिक पेंशन और महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी करने की मांग की गई। वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना काल से पहले मिलने वाली रेलवे सहित अन्य रियायतें बहाल करने की भी अपील की गई।

फोरम ने यह भी मांग उठाई कि 65 वर्ष की आयु पर 5 प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत और 80 वर्ष पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन बढ़ोतरी के आदेश को पुनर्विचार कर लागू किया जाए। पुरानी पेंशन योजना की बहाली, IIT के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को CGHS सुविधा तथा सभी पेंशनरों को दो वर्ष में एक बार सहायक सहित भारत भ्रमण की सुविधा देने की भी मांग की गई।

कोरोना काल के दौरान रोकी गई 18 माह की महंगाई राहत का भुगतान करने, पेंशन राशिकरण की कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 12 वर्ष में बंद करने तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों को सभी संबंधितों पर समान रूप से लागू करने की भी मांग रखी गई।

कार्यक्रम में महामंत्री आनंद अवस्थी, अध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे

Tags

Share this story