PM MODI अचानक मेट्रो सफर कर दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे,  सामान्य नागरिक की तरह टिकट लेकर की यात्रा

 
PM MODI अचानक मेट्रो सफर कर दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे,  सामान्य नागरिक की तरह टिकट लेकर की यात्रा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह शामिल हुए। PM अचानक मेट्रो से सफर कर DU पहुंचे। वे सुबह 11 बजे लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन गए। यहां उन्होंने टिकट काउंटर से टोकन लिया और उसके बाद वे प्लेटफॉर्म पहुंचे। मेट्रो में यात्रियों के साथ बातचीत भी की।

https://twitter.com/MeghUpdates/status/1674657029384978432?s=20

दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1 मई 1922 को हुई

दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी। इसमें 86 विभाग, 90 कॉलेज, 6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हैं।उन्होंने कहा कि एक समय था जब छात्र किसी संस्थान में एडमिशन से पहले प्लेसमेंट को प्राथमिकता देते थे। एडमिशन का मतलब डिग्री और डिग्री का मतलब नौकरी होता था। शिक्षा यहीं तक सीमित थी।उन्होंने कहा, 'आज युवा जिंदगी को इसमें बांधना नहीं चाहता है। वह कुछ नया करना चाहता है। अपनी लकीर खुद खींचना चाहता है। 2014 से पहले भारत में सिर्फ कुछ सौ स्टार्टअप थे। आज इनकी संख्या एक लाख को पार कर गई है। कुछ दिन पहले अमेरिका की यात्रा पर गया। आपने देखा होगा कि भारत का सम्मान और गौरव कितना बढ़ा है, क्योंकि भारत की क्षमता और भारत के युवाओं पर विश्व का भरोसा बढ़ा है।'

WhatsApp Group Join Now

छात्र क्या सीखना चाहते हैं इसपर किया फोकस: PM

पीएम ने कहा, "लंबे समय तक शिक्षा का फोकस इसी बात पर रहा कि छात्रों को क्या पढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन हमने फोकस इस बात पर भी शिफ्ट किया है कि छात्र क्या सीखना चाहते हैं। शिक्षा की फ्यूचरिस्टिक नीतियों और फैसलों का परिणाम है कि आज भारतीय विश्वविद्यालयों की ग्लोबल पहचान बढ़ रही है। एक समय जब छात्र किसी इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने से पहले सिर्फ प्लेसमेंट को ही प्राथमिकता देते थे। यानी, एडमिशन का मतलब डिग्री और डिग्री का मतलब नौकरी, शिक्षा यहीं तक सीमित हो गई थी। आज युवा जिंदगी को इसमें बांधना नहीं चाहता। वो कुछ नया करना चाहता है, अपनी लकीर खुद खींचना चाहता है।"

इसे भी पढ़ें: Weather Update:इन राज्यों में होगी भारी बारिश, गुजरात में रेड अलर्ट, जानें IMD ने क्या दी जानकारी

Tags

Share this story