Chandrayaan-3: पीएम मोदी ने कहा हर भारतीय जश्न में डूब गया है, हर घर में उत्सव है

इसरो के मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई है और हर भारतीय के लिए ये बेहद गर्व की बात है । चंद्रयान-3 बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर लैंड हुआ। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने यान को उतारने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर देशवासियों की ही नहीं दुनियाभर की नजरें टिकी हुईं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका से इस मिशन को लाइव देख रहे थे। उन्होंने इसरो की सफलता पर कहा कि ये विकसित भारत का क्षण है।
आइये जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऐतिहासिक पल के बारे में क्या-क्या कहा:
Historic day for India's space sector. Congratulations to @isro for the remarkable success of Chandrayaan-3 lunar mission. https://t.co/F1UrgJklfp
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2023
-ये क्षण विक्सित भारत के शंखनाद का है, ये क्षण नए भारत के जयघोष का है, ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है।
-मैं टीम चंद्रयान को, इसरो को और देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूँ जिन्होंने इस पल के लिए वर्षों तक इतना परिश्रम किया है।
-उत्साह, उमंग, आनंद और भावुकता से भरे इस अद्भुत पल के लिए मैं 140 करोड़ देशवासियों को भी कोटि-कोटि बधाईयां देता हूँ।
हर देशवासी की तरह मेरा मन चंद्रयान महाअभियान पर भी लगा हुआ था।
— PMO India (@PMOIndia) August 23, 2023
नया इतिहास बनते ही हर भारतीय जश्न में डूब गया है, हर घर में उत्सव शुरू हो गया है: PM @narendramodi pic.twitter.com/vliDpW4uc5
-ये क्षण, जीत के चंद्रपथ पर चलने का है।
-हर देशवासी की तरह मेरा मन चंद्रयान महाअभियान पर भी लगा हुआ था।
-नया इतिहास बनते ही हर भारतीय जश्न में डूब गया है, हर घर में उत्सव शुरू हो गया है।
-अभी हम कहते हैं चंदा मामा दूर के हैं, एक दिन ऐसा आएगा जब सब बोलेंगे चंदा मामा बस टूर के हैं |