Chandrayaan-3 की कामयाबी पर होगा जश्न, वैज्ञानिकों को बधाई देने ISRO जाएंगे PM Modi

Chandrayaan-3: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के बाद अब वैज्ञानिकों को बधाई देने के लिए 26 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के हेड क्वार्टर का दौरा करेंगे। इसके साथ ही इस मौके पर भाजपा एक मेगा रोड शो भी करेगी आपको बता दे, कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक आर अशोक ने कहा कि रोड शो बेंगलुरु में जलहल्ली सर्कल से इसरो मुख्यालय के बीच आयोजित किया जाएगा।
इसरो सेंटर का दौरा
वही आपको बता दे उन्होंने कहा मैं लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से वैज्ञानिकों और पीएम मोदी को बधाई देने के लिए रोड शो में शामिल होने का अनुरोध भी करता हूं, इसके साथ इसरो टेलीमेंट्री ट्रैकिंग और कमान नेटवर्क में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील भाजपा विधायक एस.आर. विश्वनाथ और एस. मुनिराजू ने केंद्र का द्वारा कर परिसर का निरीक्षण भी किया है।
समारोह में शामिल होने का निमंत्रण
आपको बता दे कि इसके आगे अशोक ने कहा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निमंत्रण सभी के लिए खुला हुआ है, अगर लोग 26 अगस्त को सुबह 5:45 बजे आ सकते हैं। तो वह पीएम मोदी और इसरो वैज्ञानिकों को देख सकते है। आलम कुमार कातिल ने कहा कि पीएम मोदी सुबह 5:00 बजे हाल पहुंचेंगे। और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा जहां उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को मुख्य रूप से बेंगलुरु शहरी जिले से आमंत्रित भी किया गया है।
बेंगलुरु में वाहनों पर 7 घंटे का बैन
इसी बीच बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त दयानंद ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त और डीपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए भी एक बैठक की है, हाल हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से इसरो पहुंचेंगे इसके साथ ही सड़क के हिस्से पर बेंगलुरु में यातायात को डाइवर्ट करने का निर्णय भी दिया गया है। पुलिस विभाग ने बेंगलुरु शहर में सुबह 4:00 बजे से 11:00 के बीच मालवाहक वाहनों के आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।