सोशल मीडिया पर PM Modi हिट और Rahul Gandhi पीछे, जानें कितने हैं फॉलोअर्स

 
PM Modi

PM Modi: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कांग्रेस नेता राहुल गांधी से काफी ज्यादा है। भाजपा ने डेटा शेयर करते हुए बताया कि पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट पर पिछले महीने 79.9 लाख लोग आए थे।वहीं राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर 23.43 लाख लोगों ने विजिट की। दोनों पार्टियां चुनावों के मद्देनजर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभियान चला रही हैं।

बीजेपी ने जारी किए आकंड़े 

भाजपा ने यह भी कहा कि पिछले तीन महीने में मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब 2 करोड़ 77 लाख लोगों ने प्रतिक्रिया दी। वहीं, राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब 58 लाख लोगों ने रिएक्शन दिया। फेसबुक में भी मोदी निकले आगे: मोदी के फेसबुक अकाउंट पर पिछले महीने करीब 58 लाख लोगों ने प्रतिक्रिया दी, जबकि राहुल गांधी के फेसबुक पर लगभग 28 लाख लोगों ने रिएक्ट किया। अगर मोदी के फेसबुक अकाउंट पर पिछले एक साल की एंगेजमेंट की बात करें तो यह संख्या लगभग 3 करोड़ 25 लाख पहुंची है। जबकि पिछले 1 साल में राहुल गांधी के फेसबुक अकाउंट पर एंगेजमेंट लगभग 1 करोड़ 88 लाख है। यूट्यूब पर भी मोदी ने दी मातः भाजपा ने बताया कि यूट्यूब पर पिछले एक महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चैनल पर 25 करोड़ 46 लाख व्यूज बढ़े, जबकि राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर लगभग 4 करोड़ 82 लाख व्यूज बढ़े अगर 1 साल के आंकड़े की बात करे तो पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर 75 करोड़ 80 लाख व्यूज बढ़े, जबकि राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर 25 करोड़ 38 लाख व्यूज का इजाफा हुआ।

WhatsApp Group Join Now

ये नेता भी सोशल मीडिया पर छाए

इधर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन राजनीतिक हस्तियों में शुमार हैं, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फालोअर और प्रशंसक हैं। अकेले शिवराज ऐसे नेता हैं, जिनके ट्विटर पर फालोअर्स की संख्या 90 लाख से ज्यादा है। अन्य प्लेटफार्म पर सक्रियता देखें तो भी शिवराज मध्यप्रदेश के सारे नेताओं से कहीं आगे हैं। देखा जाए तो पहले नंबर पर शिवराज हैं तो दूसरे नंबर पर कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह हैं, जो सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। फेसबुक पर राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोतम मिश्रा को भी पसंद किया जाता है, वे तीसरे स्थान पर हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं, जो सोशल मीडिया में चौथी पसंद है। दरअसल, भाजपा ने जनता से जुड़ाव के लिए सोशल मीडिया को बढ़ावा दिया है।

Tags

Share this story