PM Modi Meets Sonia Gandhi: संसद में सोनिया गांधी से मिले पीएम मोदी, जानें क्या हुई बात ?
Monsoon Session: मानसून सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की। वह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पास गए। उन्होंने सोनिया गांधी से उनकी सेहत के बारे में पूछा। तकनीकि खराबी आने के चलते सोनिया गांधी की चार्टर्ड फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग भोपाल में हुई थी। इस दौरान उनकी सेहत बिगड़ गई थी।
सोनिया गांधी की सेहत को लेकर हुई बातचीत
पीएम द्वारा सेहत के बारे में पूछे जाने पर सोनिया गांधी ने कहा कि वह ठीक हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी मां सोनिया गांधी की एक तस्वीर शेयर किया था। उन्होंने दबाव में भी शांत बने रहने के लिए सोनिया गांधी की तारीफ की थी।
भोपाल में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटो में 76 साल की सोनिया गांधी विमान में बैठी दिख रहीं हैं। उन्होंने ऑक्सीजन मास्क पहना हुआ था। सोनिया गांधी 17-18 जुलाई को हुई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु गईं थी। वह चार्टर्ड फ्लाइट से बेंगलुरु से दिल्ली लौट रहीं थी। इसी दौरान विमान में तकनीकि खराबी आई, जिसके चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग भोपाल में करनी पड़ी। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली लौट गए।
अधीर रंजन चौधरी ने बताया परंपरा
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर कहा, "जब सत्र शुरू होता है तो परंपरा के अनुसार पीएम सभी विपक्षी नेताओं से उनका हालचाल पूछते हैं। इस परंपरा के चलते पीएम सभी विपक्षी नेताओं से मिल रहे थे। इसी दौरान सोनिया गांधी के पास पहुंचे। प्रधानमंत्री के सामने रखी।
ये भी पढ़ें- Australian Beach: आस्ट्रेलियाई बीच में दिखी विशालकाय ये चीज, लोगों ने कहा चंद्रयान-3