PM Modi ने Bandipur Tiger Reserve में  हाथी को खिलाया गन्ना, खुद कैमरे में कैद की दिल छू लेने वाली तस्वीरें

  
PM Modi ने Bandipur Tiger Reserve में  हाथी को खिलाया गन्ना, खुद कैमरे में कैद की दिल छू लेने वाली तस्वीरें

 

PM MODI: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं भी जाते हैं कुछ ऐसा कर देते हैं जो लोगों में चर्चा का विषय बन जाता है। आज कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने थेप्पाकडू हाथी शिविर में हाथी को गन्ना भी खिलाया। प्रधानमंत्री ने आज कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा किया।

https://twitter.com/narendramodi/status/1644975975929888768?s=20
https://twitter.com/ANI/status/1644938201264689152?s=20

IBCA का शुभारंभ

पीएम मोदी आज बांदीपुर नेशनल पार्क में इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) का शुभारंभ किया। इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) दुनिया की सात प्रमुख बड़ी बिल्लियों यानि बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता के संरक्षण एवं सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगा।

https://twitter.com/ANI/status/1644899714851299328?s=20

2014 से सातों जीवों की बढ़ी आबादी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जुलाई 2019 में विश्व नेताओं से इस पहल का आह्वान किया था, ताकि एशिया में इन जीवों के अवैध शिकार और व्यापार को रोका जा सके। बता दें कि देश में 2014 के बाद से इन सातों जीवों की आबादी बढ़ी है। इनमें बाघों की आबादी 33 प्रतिशत बढ़कर 2018 में 2,967 पर पहुंच गई जबकि 2014 में ये 2,226 थी। बाघों की अंतिम गणना 2018 में हुई थी।

https://twitter.com/ANI/status/1644940394235576320?s=20

ये भी पढ़ें: Vande Bharat ट्रेन को PM Modi ने तेलंगाना में दिखाई हरी झंडी, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के साथ AIIMS की भी देंगे सौगात

Share this story

Around The Web

अभी अभी