गुरुग्राम राधिका यादव मर्डर केस: क्या बेटी की कमाई या गांव वालों के ताने थे वजह? या है कत्ल के पीछे कोई और राज़?

 
गुरुग्राम राधिका यादव मर्डर केस: क्या बेटी की कमाई या गांव वालों के ताने थे वजह? या है कत्ल के पीछे कोई और राज़?

गुरुग्राम। राधिका यादव मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 23 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका की गोली मारकर हत्या उसी के पिता दीपक यादव ने की — ये आरोप उसने खुद कबूले। लेकिन पुलिस की एफआईआर में लिखी वजह — "गांव वालों के तानों और बेटी की कमाई खाने के आरोपों से परेशान होकर" — लोगों के गले नहीं उतर रही।

क्या वाकई तानों ने ली बेटी की जान?

गांव वजीराबाद के लोग कहते हैं कि दीपक यादव गांव के सबसे अमीर लोगों में से एक है, जिसे कोई ताना देने की हिम्मत नहीं करता। उनकी महीने की आमदनी करीब 20-22 लाख रुपये बताई जाती है, तो सवाल उठता है कि उन्हें बेटी की कमाई की जरूरत क्यों पड़ती?

राधिका ने खुद की टेनिस एकेडमी नहीं खोली थी, बल्कि अलग-अलग अकादमियों को किराए पर लेकर कोचिंग देती थी। इंस्टाग्राम पर उनके सिर्फ 69 फॉलोअर्स और 6 पोस्ट हैं — जिसमें से एक ऐड शूट शायद कभी रिलीज़ ही नहीं हुआ। सोशल मीडिया भी कत्ल की वजह नहीं लगता।

WhatsApp Group Join Now

कहीं ये पहले से तय मर्डर तो नहीं?

राधिका की दोस्त हिमांशिका ने एक वीडियो में दावा किया कि दीपक यादव तीन दिन से कत्ल की योजना बना रहा था। कत्ल के दिन राधिका के भाई को जानबूझकर घर से बाहर भेजा गया और उसका पालतू डॉग भी दूर कर दिया गया।

मर्डर डे पर घर में राधिका, दीपक और मां मंजू ही मौजूद थे। मां बीमार थी और अलग कमरे में थी। कुलदीप यादव (दीपक के भाई) ने ऊपर गोली चलने की आवाज सुनी और जाकर देखा कि राधिका किचन में खून से लथपथ पड़ी है। पास में लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ा था। रिवॉल्वर से 5 गोलियां चलाई गईं, 6वीं गोली चैंबर में मौजूद थी।

कत्ल की पहेली अब भी बाकी है

राधिका की हत्या का कारण अभी भी धुंध में छिपा है। ना तो सोशल मीडिया, ना प्रेम प्रसंग, ना कमाई का विवाद — कोई वजह सटीक नहीं लगती। फिर सवाल यही है: क्या दीपक यादव कुछ छिपा रहा है?
अब आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, लेकिन सवाल अब भी वही है — आखिर बेटी की जान क्यों ली?

Tags

Share this story