Karnataka Election Result 2023: 'आई एम अनस्टॉपेबल' चुनाव नतीजों के बीच कांग्रेस ने जारी किया राहुल गांधी का वीडियो

 
Karnataka Election Result 2023: 'आई एम अनस्टॉपेबल' चुनाव नतीजों के बीच कांग्रेस ने जारी किया राहुल गांधी का वीडियो

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। राज्य में सरकार बनाने की तैयारियों में कांग्रेस जुट चुकी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में राहुल गांधी का वीडियो और कुछ तस्वीरें हैं जिसे उनकी भारत यात्रा के दौरान लिया गया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने कैप्शन दिया। आई एम इनविंसिबल, आई एम सो कॉन्फिडेंट, आई एम अन्सटापेबल टुडे। इसका मतलब है कि मैं अजेय हूं, मुझमें भरपूर आत्मविश्वास है, मैं रोकने से भी नहीं रुकने वाला। 

कांग्रेस पार्टी ने शेयर किया वीडियो

कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर वोटों की गिनती जारी है। इस बीच खबर बनाने तक राज्य में कांग्रेस 118 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 73 सीटों, जेडीएस 25 सीटों और अन्य 7 सीटों पर आगे चल रही है। रूझानों के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस बाबत कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। साथ ही पार्टी सरकार बनाने की तैयारियों में जुट चुकी है। इसलिए विधायक दल की बैठक 14 मई के दिन बुलाई गई है। खबरों के मुताबिक विधायकों की खरीद-फरोख्त न हो इसके लिए एक रिजॉर्ट भी बुक किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/INCIndia/status/1657221192741441537?s=20

कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

ग्रेस ने बेंगलुरु के 5 स्टार हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए हैं। जीते हुए विधायकों को रात 8 बजे तक होटल में पहुंचने के लिए कहा गया है। कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। 10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर मतदान हुआ था।

ये भी पढ़ें: Mothers Day 2023- शुरू करना चाहती हैं कोई बिजनेस तो यहां आजमाएं हाथ, घर बैठे होगी बंपर कमाई

Tags

Share this story