संसद में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को दिया फ्लाइंग किस, मंत्री बोलीं अमर्यादित आचरण

 
संसद में राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को दिया फ्लाइंग किस, मंत्री बोलीं अमर्यादित आचरण

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में वो किया जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद स्मृति ईरानी को फ्लाइंग किस दिया। राहुल गांधी के बाद लोकसभा में बोल रहीं स्मृति ईरानी ने इसपर आपत्ति दर्ज कराई।केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा, "राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी और सभी महिला सांसदों की ओर फ्लाइंग किस दिया। इसके बाद वे चले गए। यह एक सांसद के साथ सरासर दुर्व्यवहार है। यह एक सदस्य का अनुचित और अशोभनीय व्यवहार है। वरिष्ठ सदस्य बता रहे हैं कि भारत के संसद के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। यह पहली बार हुआ कि एक सदस्य महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे रहा है। यह कैसा व्यवहार है?

https://twitter.com/BJP4India/status/1689205548385017856?s=20

बीजेपी ने वीडियो जारी कर किया विरोध

स्मृति ईरानी ने कहा, "एक बात पर आपत्ति दर्ज करती हूं अध्यक्ष जी। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का मौका मिला। उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन यहां दिए। केवल एक महिला द्वेषी व्यक्ति ही संसद में महिला सदस्य को फ्लाइंग किस दे सकता है। देश की संसद में ऐसा अमर्यादित आचरण पहले कभी नहीं देखा गया।"

WhatsApp Group Join Now

जब राहुल ने साथी सांसद को मारी थी आंख

आज से पांच साल पहले मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी ने अपने साथी सांसद को आंख मारी थी, जिसको लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव के दौरान चर्चा में शामिल होते हुए राहुल गांधी ने भाषण दिया। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी उनसे नजरें नहीं मिला पा रहे और घबरा रहे हैं। बाद में राहुल गांधी अपनी सीट पर वापस आकर जैसे ही बैठते हैं, तंज कसने के लिहाज से बगल में बैठे कांग्रेसी सांसद को देखकर हल्की सी आंख मारते हैं। पीएम मोदी ने अपने जवाब में राहुल के आंख मारने का जिक्र किया और बाद में कहा कि जो आंखों से किया गया, उसे पूरे देश ने देखा है।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi हुए बंगले वाले,108 दिन बाद फिर मिला यादों का घर, जानें और क्या मिलेगा

Tags

Share this story

From Around the Web