वोटर अधिकार यात्रा में बाइक चोरी हुई थी, राहुल गांधी ने नई पल्सर गिफ्ट की

 
वोटर अधिकार यात्रा में बाइक चोरी हुई थी, राहुल गांधी ने नई पल्सर गिफ्ट की

दरभंगा के शुभम सौरभ का सपना तब टूट गया जब उनकी बाइक वोटर अधिकार यात्रा के दौरान चोरी हो गई। लेकिन कुछ ही दिनों बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद पहल करते हुए शुभम को नई पल्सर 220 बाइक भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया।

कैसे चोरी हुई बाइक

27 अगस्त को दरभंगा के जीवछघाट से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अगुवाई में बाइक रैली निकाली गई थी। इसी दौरान शुभम सौरभ, जो मां दुर्गा लाइन होटल के मालिक हैं, की बाइक कथित तौर पर एसपीजी टीम के लोग लेकर चले गए। शुभम ने कई जिलों में तलाश की, लेकिन बाइक वापस नहीं मिली।

राहुल गांधी ने दिया तोहफा

यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा में आया तो राहुल गांधी ने इसे संज्ञान में लिया। पटना में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उन्होंने शुभम को बुलाया और नई पल्सर 220 बाइक गिफ्ट की।
नई बाइक मिलने पर शुभम ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का आभार जताया। बाइक देने का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story