₹2000 के नोट को लेकर RBI की बड़ी जानकारी, अब भी चलन में हैं

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है। भले ही इन नोटों को दो साल पहले चलन से हटाया गया हो, लेकिन RBI का कहना है कि ₹2000 के नोट अब भी वैध मुद्रा हैं और देश में अभी भी कुल ₹6,266 करोड़ मूल्य के नोट प्रचलन में हैं।
RBI ने बताया कि 19 मई 2023 को ₹2000 के नोटों को चलन से हटाने का निर्णय लिया गया था। उस वक्त इनकी कुल वैल्यू ₹3.56 लाख करोड़ थी। अब तक 98.24% ₹2000 के नोट वापस आ चुके हैं, लेकिन शेष नोट अब भी लोगों के पास मौजूद हैं।
क्या अभी भी चलन में हैं ₹2000 के नोट?
जी हां। RBI ने स्पष्ट किया है कि ₹2000 के नोट अभी भी वैध मुद्रा हैं और इनका उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, इनकी बैंक शाखाओं में जमा/बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 तक ही उपलब्ध थी। इसके बाद, 9 अक्टूबर 2023 से RBI के 19 निर्गम कार्यालय इन नोटों को खातों में जमा करने के लिए स्वीकार कर रहे हैं।
कहां करवा सकते हैं ₹2000 के नोट जमा?
-
RBI के 19 Issue Offices अब भी ₹2000 के नोट स्वीकार कर रहे हैं।
-
लोग भारतीय डाक (India Post) के माध्यम से भी ₹2000 के नोट RBI कार्यालय भेज सकते हैं।
-
भेजे गए नोटों की राशि सीधे व्यक्ति के बैंक खाते में जमा की जाती है।