अरावली वन क्षेत्र के पांच एकड़ क्षेत्रफल में राॅयल ग्रीन रियलटी ने की पौधारोपण की शुरूवात

 
अरावली वन क्षेत्र के पांच एकड़ क्षेत्रफल में राॅयल ग्रीन रियलटी ने की पौधारोपण की शुरूवात

* स्कूली बच्चों के साथ सैंकड़ों पौधे लगाकर शुरू किया अभियान
* एम डी यशांक वासन ने कहा- राॅयल ग्रीन रियलटी का हर कर्मचारी करेगा पौधारोपण, पेड़ बनने तक संरक्षण और पालन भी करेगा।

सिद्धार्थ राव, गुरूग्राम। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति प्रतिबद्ध राॅयल ग्रीन रियलटी ने गुरूग्राम के अरावली वन क्षेत्र में पौधारोपण अभियान चलाया । वन महोत्सव 2025 के तहत शुरू हुए मैत्री वन और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राॅयल ग्रीन रियलटी ने क्रिडाई के साथ मिलकर पांच एकड़ में पौधारोपण का लक्ष्य रखा है। अरावली वन क्षेत्र के पांच एकड़ क्षेत्रफल में नीम, पीपल, बड़ जैसे दिन रात आॅक्सिजन देने वाले पौधों के साथ आर्युवैदिक महत्व के पौधे भी लगाए जाएंगे। राॅयल ग्रीन रियलटी के एम डी यशांक वासन ने शहरी विकास और उर्जा मंत्री मनोहरलाल, वन एंव पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और हरियाणा के वन एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर की मौजूदगी में मैत्री वन अभियान में सहभागिता की है। यशांक वासन और राॅयल ग्रीन रियलटी की टीम ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर सैंकड़ों पौधे लगाकर वन क्षेत्र बढ़ाने की शुरूवात कर दी है। राॅयल ग्रीन रियलटी के एम डी यशांक वासन और डायरेक्टर वरूण मखीजा पौधारोपण को लेकर बेहद संजीदा हैं । एम डी यशांक वासन ने बताया कि राॅयल ग्रीन रियलटी हमेशा से पर्यावरण के प्रति समर्पित रही है। राॅयल ग्रीन रियलटी के हर प्रौजेक्ट में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को पूरा महत्व दिया जा रहा है। हर प्रौजेक्ट की शुरूवात हजारों पौधे लगाकर की जाती है। बहादुरगढ़ के राॅयल ग्रीन काउंटी में भी हजारों पौधे लगाए गए थे जो आज पेड़ बनकर भरपूर आॅक्सिजन दे रहे हैं और पक्षियों का आश्रयस्थल भी बने हुए हैं। यशांक वासन ने बताया कि राॅयल ग्रीन रियलटी मंे काम करने वाले हर कर्मचारी पौधारोपण अभियान में भाग लेते हुए पौधे लगाएगा और बड़ा मजबूत पेड़ बनने तक उसका सरंक्षण और पालन भी करेगा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में सरकार के साथ सहयोग भी लगातार जारी रहेगा।

Tags

Share this story