Crime News: पुलिसवालों के बीच लेडी कांस्टेबल का काटा गला, राजस्थान में हुआ खौफनाक कत्ल  

 
Crime News

Crime News: राजस्थान में कत्ल की खौफनाक वारदात सामने आई है जहां एक महिला पुलिसकर्मी का गला काट दिया गया और वह भी उसके घर में घुसकर। गला काटने के बाद बदमाश उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। वह चीखने लगी तो पास वाले कमरे में सो रहा उसका पति वहां आया और बाद में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में अब हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। शास्त्री नगर थाना पुलिस केस की जांच कर रही है।


जहां पर रहते हजारों पुलिसकर्मी-वहीं हुआ ये खौफनाक कत्ल

 राजस्थान में शास्त्री नगर थाना इलाके में राजस्थान पुलिस अकादमी है जहां पर हजारों पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ रहते हैं। प्रदेश में जहां भी ज्यादा पुलिस फोर्स की जरूरत होती है तो ऐसे में यहीं से उनको फोर्स भेजी जाती हैं। वर्तमान में करीब दो हजार से भी ज्यादा पुलिसकर्मी वहां अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। इन्हीं में से एक है कृष्णा देवी जो अपने पति अशोक और बच्चे के साथ क्वाटर में रह रही है।

WhatsApp Group Join Now


राजस्थान के पुलिस अफसर शॉक्ड 

देर रात करीब एक बजे के बाद जब कृष्णा अपने घर में सो रही थी तो खिड़की के रास्ते एक बदमाश अंदर घुस आया और उसने कृष्णा का मुंह दबाकर उसका गला काट दिया। उसके बाद दरवाजा खेलकर आरोपी फरार हो गया। कृष्णा को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद कल देर रात उसने पर्चा बयान से केस दर्ज कराया हैं। इस घटना से अफसर तक हैरान है। कृष्णा की ड्यूटी निर्भया टीम में है। निर्भया टीम शहर में लडकियों से छेडछाड़ करने वाले मनचलों को दबोचती है और सबक सिखाती है।

Tags

Share this story