सपा प्रमुख अखिलेश यादव हुए कोरोना पॉज़िटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

 

उत्तर प्रदेश की राजनीती से बड़ी खबर आई है जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी.

उन्होंने ट्वीट किया अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है. पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें. उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है.

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1382191742942793730?s=20

बता दें कि अखिलेश यादव को पिछले कई दिनों से हल्का बुखार था जिसके बाद उन्होंने सैंपल दिया था और आज यानी बुधवार को आई उनकी रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पॉजिटिव करार दिया गया है.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 15 दिनों का लगा लॉकडाउन, जानें क्या सेवाएं रहेंगी खुली और बाधित

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story