प्रधानमंत्री बोले- हमें कोरोना की दूसरी लहर को तुरंत रोकना होगा, 'टेस्ट, ट्रैक व ट्रीट’ पर गंभीरता जरूरी

 

Meeting: देश में कोरोना( Corona) अपने पैर फिर से फैला रहा है इसको लेकर शासन और प्रशासन सभी चिंतित हैं. इसी को देखते हुए आज यानि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट’ को लेकर भी हमें उतनी ही गंभीरता की जरूरत है जैसे कि हम पिछले एक साल से गंभीरता दिखा रहे हैं. हर संक्रमित व्यक्ति के कॉन्टैक्ट को कम से कम समय में ट्रैक करना और आरटी-पीसीआर (Rt-Pcr) टेस्ट रेट 70 प्रतिशत से ऊपर रखना बहुत अहम है. उन्होंने कहा कि हमें कोरोना की इस उभरती हुई दूसरी लहर को तुरंत रोकना होगा.

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें हर हाल में कोरोना महामारी को हराना होगा और इसके लिए मास्क को लेकर गंभीरता अभी भी बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि देश में वैक्सीनेशन की गति लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही हमें वैक्सीन की बर्बादी की समस्या को बहुत गंभीरता से लेना होगा.

WhatsApp Group Join Now

मोदी ने कहा, हमें जनता को नहीं लाना है पैनिक मोड में

प्रधानमंत्री बोले- हमें कोरोना की दूसरी लहर को तुरंत रोकना होगा, 'टेस्ट, ट्रैक व ट्रीट’ पर गंभीरता जरूरी
Image Credit: Narendra Modi/ Instagram

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि हम एक दिन में 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं. कोरोना की लड़ाई में वैक्सीन प्रभावी हथियार है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें जनता को पैनिक मोड में भी नहीं लाना है और परेशानी से मुक्ति भी दिलानी है.

इस दौरान बैठक में पीएम ने मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को एक साल से ज्यादा का समय हो रहा है. भारत के लोगों का कोरोना से जिस प्रकार सामना हो रहा है, उसे लोग उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करते हैं. उन्होंने कहा कि आज देश में 96 प्रतिशत से ज्यादा मामले रिकवर हो चुके हैं जो कि हम सबके लिए अच्छी बात है. मृत्यु दर में भी भारत सबसे कम दर वाले देशों में है. उन्होंने कहा कि राज्यों में केसों की संख्या बढ़ रही है.

हमें आत्मविश्वास, लापरवाही में नहीं बदलना चाहिए

देश के 70 जिलों में ये वृद्धि 150 प्रतिशत से ज्यादा है. उन्होंने कहा कि हमें कोरोना की इस उभरती हुई दूसरी लहर को तुरंत रोकना होगा. उन्होंने कहा कि कोरोना की लड़ाई में हम आज जहां तक पहुंचे हैं, उससे आया आत्मविश्वास, लापरवाही में नहीं बदलना चाहिए. इसके लिए हमें त्वरित और निर्णायक कदम उठाने होंगे. बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल नहीं हुए हैं.

ये भी पढ़ें: श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष 10 मई से खोले जाएंगे विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट

Tags

Share this story