सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कानपुर में निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कानपुर में निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कानपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन, कानपुर नगर द्वारा एक बैठक का आयोजन जलकल विभाग, बेनाझाबर में किया गया। बैठक में बीएन सिंह ‘गुलाबिया’ के नेतृत्व में पेंशन फॉर्म के पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा यूनियन कार्यालय से मोतीझील तक निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और भारत माता के वीर सपूतों को याद करना था।

बीएन सिंह गुलाबिया ने अपने संबोधन में कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो उसका नाम दुनिया के नक्शे से मिटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत अब पहले से कहीं अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर है।

बैठक में कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया जिनमें सुनील सुमन, आनन्द अवस्थी, सत्य नारायण, विजय श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र माटियारे, ए के निगम, आशा देवी, शाहजहां नाज खान, मंजू, अशोक कुमार मिश्रा, सुशील सागर, हरि शंकर सिंह, ओम नारायण और इन्द्र जीत सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story