Amit Shah: पंजाब में शाह ने कसा तंज,कहा भगवंत मान मुख्यमंत्री कम केजरीवाल के पायलट ज्यादा

Amit Shah : केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरदासपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री की बजाय अरविंद केजरीवाल का पायलट कह दिया। शाह ने आरोप लगाया कि भगवंत मान को पंजाब की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। वह पंजाब की समस्याओं पर फोकस करने की बजाय स्टेट प्लेन से अरविंद केजरीवाल के साथ दूसरे राज्यों का भ्रमण कर रहे हैं।
मान का एक ही काम केजरीवाल के पीछे-पीछे जाना: शाह
अमित शाह ने कहा कि 'मुख्यमंत्री का एक ही काम है. अगर केजरीवाल को चेन्नई जाना है तो वह उन्हें चेन्नई ले जाने के लिए विमान से दिल्ली जाते हैं। अगर उन्हें (केजरीवाल को) कोलकाता जाना है तो फिर से वह (मान) विमान लेता है और उसे कोलकाता ले जाता है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा समय केजरीवाल के दौरों में बीत जाता है और इसके परिणामस्वरूप पंजाब की कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। यहां लोग सुरक्षित नहीं हैं। शाह ने कहा कि जहां नशीले पदार्थों का व्यापार बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री के पास इसे या किसानों के मुद्दों के समाधान का समय नहीं है।
पंजाब में नशे का कारोबार करेंगे बंद
नशों के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को इस बुराई से मुक्त करने का फैसला किया है और बहुत जल्द पंजाब में नशों का कारोबार बंद हो जाएगा। एक महीने के भीतर अमृतसर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का एक कार्यालय खोला जाएगा। बहुत जल्द पंजाब में भाजपा कार्यकर्ता पंजाब के हर गांव और हर तहसील में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2023: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? जानें ये खास वजह