यूपी में 14 आईएएस अफसरों का बड़ा तबादला, ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल

 
यूपी में 14 आईएएस अफसरों का बड़ा तबादला, ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के पद बदल दिए। इसमें मुख्य सचिव एसपी गोयल और कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार सहित कई महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं

तबादलों के अहम बिंदु

  • मुख्य सचिव एसपी गोयल को औद्योगिक विकास आयुक्त, पिकअप के अध्यक्ष, यूपीसीडा के सीईओ समेत कई विभागों से मुक्त किया गया।

  • दीपक कुमार (कृषि उत्पादन आयुक्त) को बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।

  • पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण से हटाकर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा बनाया गया।

  • अमित कुमार घोष नए प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नियुक्त किए गए।

  • मुकेश मेश्राम को प्रमुख सचिव पर्यटन संस्कृति और धर्मार्थ कार्य से हटाकर प्रमुख सचिव पशुपालन व दुग्ध विकास बनाया गया।

  • अमृत अभिजात नगर विकास विभाग से हटाकर पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव नियुक्त किए गए।

  • अजय चौहान को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के साथ उपशा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

Tags

Share this story