लखनऊ: यूपी सरकार ने किए 16 आईएएस अफसरों के तबादले, कई को मिली अहम जिम्मेदारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रयागराज और बरेली को मिले नए मंडलायुक्त
सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाया गया है, वहीं अनामिका सिंह बरेली की नई मंडलायुक्त होंगी।
लखनऊ को मिला नया कमिश्नर
विजय विश्वास पंत को लखनऊ का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
विभागीय स्तर पर बड़े बदलाव
-
किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
-
ब्रजेश नारायण सिंह को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
-
मनीषा त्रिघाटीया को सचिव महिला कल्याण एवं पुष्टाहार विभाग नियुक्त किया गया।
-
बी. चंद्रकला को सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग बनाया गया है। उन्हें सीईओ क्लीन एयर अथॉरिटी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
-
रोशन जैकब को सचिव खाद्य औषधि प्रशासन बनाया गया है। उनके पास आयुक्त खाद्य औषधि का चार्ज भी रहेगा।
-
राजेश कुमार द्वितीय को डीजी पर्यटन बनाया गया।
-
चैत्रा वी. को महानिदेशक आयुष विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
-
मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया।
-
सुहास एलवाई को डीजी युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
-
संजय खत्री को प्रभारी सीईओ बुंदेलखंड प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
-
कंचन वर्मा को आयुक्त राजस्व परिषद की जिम्मेदारी दी गई है।
-
अपर्णा यू को डीजी मेडिकल हेल्थ बनाया गया है।
हटाई गई जिम्मेदारियां
रंजन कुमार से प्रमुख सचिव खाद्य औषधि विभाग का कार्यभार हटा लिया गया है। हालांकि वे प्रमुख सचिव आयुष बने रहेंगे।
यह फेरबदल सरकार की कार्यकुशलता और प्रशासनिक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नए अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रभावी ढंग से करेंगे।