IPS अधिकारियों के तबादले: पीसी मीणा, केएस प्रताप और मृगेंद्र जैन को मिली नई जिम्मेदारियां

 
IPS अधिकारियों के तबादले: पीसी मीणा, केएस प्रताप और मृगेंद्र जैन को मिली नई जिम्मेदारियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन तबादलों में डीजी रैंक के अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों से हटाकर नई नियुक्ति दी गई है।

तबादलों का ब्यौरा इस प्रकार है:

  1. पीसी मीणा (आईपीएस-1991 बैच)
    वर्तमान में पुलिस महानिदेशक/सीएमडी, पुलिस आवास निगम, लखनऊ के साथ महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
    नई तैनाती: अब उन्हें पुलिस महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ नियुक्त किया गया है।

  2. डॉ. केएस प्रताप कुमार (आईपीएस-1993 बैच)
    अब तक वह पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर के पद पर तैनात थे।
    नई तैनाती: उन्हें पुलिस महानिदेशक/सीएमडी, पुलिस आवास निगम, लखनऊ बनाया गया है।

  3. मृगेंद्र अशोक जैन (आईपीएस-1995 बैच)
    वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के रूप में कार्यरत थे।
    नई तैनाती: अब वे अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Tags

Share this story