यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 28 आईपीएस अफसरों का तबादला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 26 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है।
एडीजी स्तर पर हुए बदलाव
मुरादाबाद स्थित बी.आर. अंबेडकर पुलिस अकादमी के एडीजी राजीव सबरवाल को प्रोन्नत कर डीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण बनाया गया है। उनके पास पुलिस अकादमी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। वहीं, मुरादाबाद पीटीएस के एडीजी ए. सतीश गणेश को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।
एडीजी यातायात के. सत्यनारायण को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। वे पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन कर चुके हैं।
आईजी और डीआईजी स्तर पर तबादले
-
सीआईडी में आईजी राजेश डी. मोदक राव को जीआरपी भेजा गया।
-
आईजी यातायात सुभाष चंद्र दुबे को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में तैनाती दी गई।
-
पुलिस मुख्यालय में डीआईजी अनीस अहमद अंसारी को पीएसी मुख्यालय भेजा गया।
-
डीआईजी नियम एवं ग्रंथ देवरंजन वर्मा को डीआईजी स्थापना बनाया गया।
एसपी स्तर पर नियुक्तियां
-
कानपुर नगर में एसपी एलआईयू डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी का सेनानायक नियुक्त किया गया।
-
12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर के सेनानायक सर्वानंद सिंह यादव को एसपी एसएसएफ मुख्यालय बनाया गया।
-
वाराणसी की 34वीं वाहिनी में तैनात पंकज कुमार पांडेय को इंटेलिजेंस मुख्यालय में भेजा गया।
-
एसपी क्राइम डॉ. महेंद्र पाल सिंह को सहारनपुर स्थित 5वीं वाहिनी एसएसएफ का सेनानायक बनाया गया।
-
इंटेलिजेंस मुख्यालय में एसपी शुभम पटेल को तकनीकी सेवा शाखा दी गई।
-
एसपी कानून-व्यवस्था मनोज कुमार अवस्थी को फतेहपुर की 12वीं वाहिनी पीएसी भेजा गया।

एएसपी स्तर पर तबादले
-
डीजीपी मुख्यालय में एएसपी रोहन झा को साइबर क्राइम मुख्यालय भेजा गया।
-
बिजनौर में एएसपी संजय कुमार बाजपेई को 43वीं वाहिनी पीएसी एटा का सेनानायक बनाया गया।
-
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एएसपी बृजेश कुमार गौतम को एसपी क्राइम, पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया।
-
बस्ती में एएसपी ओमप्रकाश सिंह प्रथम को एसपी लॉजिस्टिक्स, मुख्यालय और मिर्जापुर के एएसपी ओमप्रकाश सिंह द्वितीय को एसपी कानून-व्यवस्था, मुख्यालय बनाया गया।
-
सीतापुर सेंट्रल रिजर्व के एएसपी अजीजुल हक को पुलिस मुख्यालय में एसपी पद पर भेजा गया।
-
बिजनौर में एएसपी विनय कुमार सिंह को एटीएस स्पॉट टीम का एसपी बनाया गया।
-
प्रतापगढ़ में एएसपी संजय राय को अयोध्या का एसपी एलआईयू बनाया गया।
-
गाजियाबाद कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त आनंद कुमार द्वितीय को बरेली का एसपी एलआईयू बनाया गया।
-
गोरखपुर में एएसपी संजय कुमार द्वितीय को एसपी पद पर पदस्थापित किया गया।
प्रशासन का उद्देश्य
सरकार का मानना है कि इन तबादलों से पुलिसिंग व्यवस्था अधिक चुस्त-दुरुस्त होगी। नए दायित्व मिलने से अधिकारियों के अनुभव का सही इस्तेमाल होगा और आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा व त्वरित न्याय मिल सकेगा।
