उत्तर प्रदेश में 18 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, देखिए पूरी सूची

 
उत्तर प्रदेश में 18 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, देखिए पूरी सूची

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रदेशभर में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर पर तैनात अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

इस सूची में लखनऊ, गोरखपुर, बरेली, प्रयागराज, मथुरा, कानपुर नगर, सीतापुर, चित्रकूट समेत कई प्रमुख जिलों के नाम शामिल हैं। तबादले का आदेश 16 मई 2025 को जारी किया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

कहां से कहां भेजे गए अधिकारी? जानिए पूरी सूची:

  1. अजीतेश नाथ तिवारी – वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) पद पर तैनात थे, अब चित्रकूट भेजे गए हैं।

  2. राजीव कुमार सिंह–II – मथुरा नगर में ASP थे, अब पुलिस मुख्यालय में प्रशिक्षु पद पर स्थानांतरित।

  3. प्रमोद कुमार–I – कानपुर नगर के ग्रामीण ASP थे, अब मथुरा नगर ASP बनेंगे।

  4. मीनाक्षी सोनकर – पुलिस मुख्यालय से अब कानपुर नगर ग्रामीण ASP बनीं।

  5. डॉ. अजीत कुमार – प्रशिक्षु ASP रह चुके हैं, अब लखनऊ में तैनात होंगे।

  6. राजेश कुमार श्रीवास्तव – मुख्यालय से अब एसटीएफ लखनऊ भेजे गए हैं।

  7. ममता रानी चौधरी – गोंडा नगर ASP से अब मुख्यालय में तैनाती मिली है।

  8. रंजन सिंह – एंटी करप्शन संगठन से अब गोंडा नगर ASP बनाए गए हैं।

  9. डॉ. राजीव कुमार सिंह – एंटी करप्शन में पुलिस उपाधीक्षक थे, अब ASP बनाकर वहीं तैनात किए गए।

  10. राम अर्ज – प्रशिक्षु ASP से अब प्रयागराज PAC में ASP बनाए गए हैं।

  11. सुबोध कुमार जयसवाल – लखनऊ पुलिस आयुक्तालय से अब 35वीं वाहिनी PAC सीतापुर में तैनाती।

  12. डॉ. प्रवीन रंजन सिंह – लखनऊ दक्षिणी ASP से अब उपायुक्त, पुलिस आयुक्तालय लखनऊ बनेंगे।

  13. दुर्गेश कुमार सिंह – बरेली नगर ASP से लखनऊ दक्षिणी ASP बनाए गए हैं।

  14. नेवलाल लाल – गोरखपुर नगर से बरेली नगर ASP बनाए गए।

  15. अजीत नारायण सिंह – बरेली ग्रामीण ASP से गोरखपुर नगर ASP बनेंगे।

  16. रितेश कुमार सिंह – प्रशिक्षु ASP से अब बरेली ग्रामीण ASP बनेंगे।

  17. विवेक कटियार – पीएसी मुख्यालय से अब 11वीं वाहिनी PAC सीतापुर भेजे गए।

  18. राहुल श्रीवास्तव – डीजी ऑफिस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (सम्मन) पद पर थे, अब अपर पुलिस उपायुक्त (अभियोजन), लखनऊ नियुक्त किए गए हैं।

Tags

Share this story