Up IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में 29 मई 2025 को आदेश जारी हुआ, जिसमें तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों को नई तैनाती पर भेजा गया है।
जिन अधिकारियों के तबादले हुए, उनमें शामिल हैं:
-
आनंद सुरेश राय मुथुराज (आईपीएस-2008):
-
वर्तमान पद: पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र
-
नई तैनाती: पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय, लखनऊ
-
-
विजयानंद चवण (आईपीएस-2009):
-
वर्तमान पद: अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), वाराणसी
-
नई तैनाती: पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर
-
-
रिन्सन कुमार वी. (आईपीएस-2009):
-
वर्तमान पद: पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र
-
नई तैनाती: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति हेतु कार्यमुक्त
-
-
संजय वर्मा (आईपीएस-2010):
-
वर्तमान पद: पुलिस उपमहानिरीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, लखनऊ
-
नई तैनाती: पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती
-
-
शिवहरि मीणा (आईपीएस-2010):
-
वर्तमान पद: पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, मुख्यालय लखनऊ
-
नई तैनाती: अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), वाराणसी
-
शासन ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी बिना विलंब के अपना कार्यभार ग्रहण करें। यह आदेश कार्मिक विभाग, पुलिस महानिदेशक कार्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से जारी किया गया है।