यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रघुवीर लाल बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर

 
यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रघुवीर लाल बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में रघुवीर लाल को कानपुर नगर का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा के पद पर तैनात थे।

वहीं, दिपेश जुनेजा से सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वे केवल पुलिस महानिदेशक, अभियोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बिनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है। इसके साथ उन्हें पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसके अलावा, तरुण गाबा, जो वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें अब पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now

राज्य सरकार का यह कदम कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। कानपुर जैसे बड़े औद्योगिक और शैक्षणिक शहर की सुरक्षा व्यवस्था में अब रघुवीर लाल की अगुवाई में नई रणनीति देखने को मिल सकती है।

Tags

Share this story