UP NEWS: कानपुर खूनी संघर्ष! लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से परिवार पर जानलेवा हमला, 2 को उतारा मौत के घाट

UP NEWS: कानपुर यूपी के कानपुर देहात से देवरिया जैसी घटना हुई है। यहां जमीनी विवाद में 2 पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से एक परिवार पर हमला कर दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कानपुर देहात का मामला
यह घटना कानपुर देहात की है। घटना जमीनी विवाद को लेकर हुई । गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनायां निवासी रामवीर विश्वकर्मा को सरकारी आवास मिला था। गांव में एक ज़मीन पर उसने आवास निर्माण के लिए सामग्री उतरवाई थी। ग इसी जगह पर गांव के मोहन शुक्ला से ने गुरुवार शाम लोडर खड़ा कर जमीन को अपना बताना शुरू कर क दिया। शाम को विवाद के बाद मामला शांत हो गया। लेकिन इसके - हा बाद रात 11 बजे के करीब मोहन - घ शुक्ला व उसके परिवार के लोगों ने चारपाई डालकर सो रहे रामवीर पर हमला कर दिया।
घायलों को हैलट अस्पताल में करवाया भर्ती
इसकी जानकारी होने पर रामवीर के बड़े भाई सत्यनारायण व परिजन पहुंचे। बीच बचाव करने में हमलावरों ने सत्यनारायण, रामवीर की पत्नी मधु, बेटी काजल, बेटे बीनू, सोनू को लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। उनकी चीख- पुकार सुनकर गांव के लोग पहंच गए। जिन्हें देखकर हमलावर मौके से भाग गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी और घायलों को इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
नशे में थे हमलावर
पुलिस जांच में पता चला है कि रामवीर से विवाद करने पहुंचे लोग नशे की हालत में थे। गांव के कुछ लोगों ने विवाद करने से मना किया। मगर कुछ देर बाद एकजुट होकर पहुंचे लोगों ने हमला कर परिवार के छह लोगों को मरणासन्न कर दिया। एसपी ने हमलावरों की नशे की हालत में होने की बात कही है। एसपी ने बताया कि रामवीर की हालत नाजुक है, जबकि बेटा व एक बेटी गंभीर रूप से घायल है।