Uttarakhand Disaster: गंगोत्री नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन के बाद प्रसाशन ने जारी किया हाई अलर्ट

 
Uttarakhand Disaster: गंगोत्री नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन के बाद प्रसाशन ने जारी किया हाई अलर्ट

उत्तराखंड में प्रकृति का रौद्र रूप जारी है, भारी बारिश के चलते यहां जगह-जगह भूस्खलन और यातायात बाधित होने की घटनाएं सामने आ रही है। आज गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी-बड़ेथी के पास बने भूस्खलन जोन पर भागीरथी नदी की साइड भारी भूस्खलन हुआ है जिसकी वज़ह से यातायात बाधित हो गया है

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी बडे़थी के पास वर्ष 2010 से भूस्खलन जोन घोषित है। भारी बरसात में यहां अक्सर यातायात बाधित रहता है। वर्ष 2017 में राष्ट्रीय राजमार्ग ने इस भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया था, मगर कामयाबी नहीं मिल पाई। फिर रोड प्रोटेक्शन गैलरी का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन मंगलवार दोपहर को अचानक रोड प्रोटेक्शन गैलरी से नदी की साइड भूस्खलन होने लगा, जिससे यातायात बाधित हो गया। इस जगह रुक रुक कर लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now

उत्तराखंड में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिले में शनिवार रात और रविवार पूरे दिन ज्ञानसू के पास मनेरा बाईपास की पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। इसके कारण बाईपास मार्ग भी बाधित हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने इस मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से यातायात रोक दिया है, लेकिन सुबह के समय मनेरा बाईपास पर टहलने वालों और खच्चर वालों पर अभी प्रतिबंध नहीं लगा।

बीते शनिवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबराणी के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ था। इस दौरान एक भेड़ पालक और एक ढाबा संचालक की जान बाल-बाल बच गई। इसके साथ ही गंगोत्री नेशनल हाईवे पर ही बचाव दल ने 25 लोगों को रेस्क्यू करके उनकी जान बचाई थी।

यह भी पढ़ें: Weather News: आज यूपी, बिहार और हरियाणा में होगी बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी

Tags

Share this story