उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: विपक्ष ने बी. सुरदर्शन रेड्डी को बनाया उम्मीदवार, NDA से सीपी राधाकृष्णन मैदान में

 
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025: विपक्ष ने बी. सुरदर्शन रेड्डी को बनाया उम्मीदवार, NDA से सीपी राधाकृष्णन मैदान में

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए अब सियासी मुकाबला तय हो गया है। विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुरदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसकी घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (19 अगस्त) को की।

खरगे ने कहा कि यह चुनाव “एक वैचारिक लड़ाई” है और सभी विपक्षी दलों की सहमति से रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे।

NDA की तरफ से सीपी राधाकृष्णन

वहीं, एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। वे तमिलनाडु से आते हैं और आरएसएस से उनका पुराना नाता रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी विपक्षी नेताओं से सर्वसम्मति के लिए संपर्क किया था, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

9 सितंबर को होगा मतदान

यह चुनाव 9 सितंबर को होगा। मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दिया था। चुनाव आयोग ने नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त तय की है।

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story