{"vars":{"id": "109282:4689"}}

Weather Update: दिल्ली में भारी बारिश से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा, जानें इन राज्यों मे क्या है मौसम का हाल

 

Weather Update: भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में कहा, "12 और 14 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश और गरज की संभावना है। वहीं दिल्ली शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में आगामी पांच दिनों तक अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। यमुना में बाढ़ के हालात दिल्ली में भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया।  जलस्तर के खतरे के निशान के पार चले जाने के चलते प्रशासन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटाने के लिए योजना तैयार कर रहा है। आईएमडी के अनुसार 12 से 15 अगस्त के बीच पूर्वी और पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ व कोंकण, गुजरात के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है। 15 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में तथा 14 और 15 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यमुना में बाढ़ के हालात

दिल्ली में भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया. जलस्तर के खतरे के निशान के पार चले जाने के चलते प्रशासन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटाने के लिए योजना तैयार कर रहा है. दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि शुक्रवार शाम चार बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.38 मीटर तक जा पहुंचा।

झारखंड के इन जिलों में बारिश झारखंड के कई जिलों में बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार पूर्वी सिंघभूम, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, सराईकेला खरसावां, सिमडेगा। पश्चिम सिंघभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।


ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: घर पर ही जमाएं बाजार जैसा गाढ़ा दही, अपनाएं ये सरल तरीके