comscore
Thursday, March 30, 2023
- विज्ञापन -
HomeभारतWeather Today: उत्तर पश्चिम भारत में ठंड-शीतलहर से राहत, इन राज्यों में घना कोहरा, जानें देश का मौसम का हाल

Weather Today: उत्तर पश्चिम भारत में ठंड-शीतलहर से राहत, इन राज्यों में घना कोहरा, जानें देश का मौसम का हाल

Published Date:

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और देश के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोहरा छाया रहा। दिल्ली में जारी भीषण शीतलहर के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई। रेल मंत्रालय के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों में जारी कोहरे के कारण कई ट्रेने रद्द कर दी गईं या फिर देरी से चल रही हैं। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बेहद कम विजिबिलिटी के साथ पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले चार दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों को शीतलहर से राहत रहेगी. हालांकि, यूपी, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में आज यानी 11 जनवरी को घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. इसके साथ ही, इन राज्यों में आज कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

घना कोहरा जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में रात और सुबह के दौरान कई जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान और उसके बाद अगले तीन दिनों के लिए अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

कोहरे पर क्या है अपडेट?

जम्मू, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है. असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भी घना कोहरा रह सकता है। वहीं, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटका के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रह सकती है. बता दें, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हुई, जिससे कई स्थानों पर शीत लहर की स्थिति में कमी आई है।

ये भी पढ़ें– Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

बाज़ार में बिक रहे वनस्पति तेल/घी क्या वाकई में हैं कोलेस्ट्रॉल फ्री

भारतीय बाज़ारो में बिक रहे वनस्पति तेलो के प्रचार...

Royal Enfield को जल्द ही सीधा टक्कर देने आ रही है Bajaj-Triumph की बाइक

भारतीय बाजार में रॉयल इनफील्ड़ (Royal Enfield) की रेटरो...

IPL 2023: Rohit Sharma ने आधी पिच पर आकर ठोका तूफानी शॉट, देखे ये फायरिंग वीडियो

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की...

Karnataka Assembly Election 2023 की हुई घोषणा, क्या BJP दोहराएगी 38 साल पुराना इतिहास?

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा...

Pakistan का ट्विटर अकाउंट भारत में हुआ ब्लॉक, 9 महीने में तीसरी बार किया गया बैन

पड़ोसी देश Pakistan की सरकार का ट्विटर अकाउंट भारत...