Weather Update: कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड के साथ इन राज्यों में बारिश के आसार, जानें यूपी और बिहार का हाल
Weather Update: पूरे देश में अब सर्दियों का सौसम आया है। देश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। आए दिन तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम की पहली जबरदस्त ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग कई राज्यों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं आइए जानते हैं मौसम का ताजा हाल
इन राज्यों में शीतलहर (Weather Update)
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक,देश में 23 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी।
दिल्ली में तापमान में गिरावट (Weather Update)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह आठ बजे तापमान गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं यहां आज अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम सात डिग्री रहेगा। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।
पटना में प्रचंड ठंड की शुरुआत
बिहार की राजधानी पटना में शाम होते ही पछुआ हवा का प्रकोप बढ़ गया है। वातावरण में कनकनी का असर है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में चल रही बर्फीली हवा का प्रकोप जारी है। जिसकी वजह से वातावरण में कनकनी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों से बेवजह बाहर निकलने से मना किया है। बच्चों और बुजुर्गों पर खास ध्यान देने की बात कही जा रही है। पटना में सुबह में विजिबिलिटी का स्तर काफी कम है। दूर की चीजें नहीं दिख रही हैं। कोहरे का आलम ये है कि सुबह देर तक गाड़ियां लाइट जलाकर ही चल रही हैं।
यूपी में ठंड का प्रकोप
राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम घने कोहरे से जनजीवन पर असर पड़ा है. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोहरे के कारण कई जगहों पर सड़क हादसे हुए हैं. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अभी दो और दिन सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केन्द्र के प्रभारी मोहम्मद दानिश ने इस संबंध में जानकारी दी है.
मोहम्मद दानिश द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया, "राज्य के ज्यादातर उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में सुबह-शाम घना कोहरा पड़ रहा है। नमी बढ़ने के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी का असर बढ़ गया है।
अगले 24 घंटों में घना कोहरा रहने के आसार
महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, संत कबीर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा और बिजनौर में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। प्रदेश में दो दिन तक कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहने का अनुमान है।
ठंड के मौसम में इन राज्यों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल