Weather Update Today: देश के उत्तरी राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी, पूर्वोत्तर में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें के मौसम का हाल

 
Weather Update Today: देश के उत्तरी राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी, पूर्वोत्तर में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें के मौसम का हाल

 

Weather Update Today: पूरा उत्तर भारत हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में है, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दक्षिणी राज्यों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मंगलवार की सुबह शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाया हुआ है, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग  स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर भीषण कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर जारी है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के शिंकू ला दर्रे में सोमवार को जमकर बर्फबारी हुई जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. अगले 2 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा जिसके कारण ठंड अपने चरम पर पहुंचेगी।अगले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर जारी रहने के आसार हैं।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/Indiametdept/status/1607374385882726400?s=20&t=1vvsYtHqWfGwkguIqbmwgg

मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में भीषण ठंड पड़ने के आसार

  • पंजाब
  • हरियाणा
  • चंडीगढ़
  • दिल्ली
  • जम्मू
  • उत्तर-पश्चिम
  • राजस्थान

विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा जिसके कारण ठंड अपने चरम पर पहुंचेगी, वहीं अगले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर जारी रहने के आसार हैं।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1607278231736180737?s=20&t=1vvsYtHqWfGwkguIqbmwgg

पूर्वोत्तर राज्यों में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि

पूर्वोत्तर भारत, अरुणाचल प्रदेश,असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने तथा इसके पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के मौसम को प्रभावित करने का अनुमान है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1606975766109257730?s=20&t=1vvsYtHqWfGwkguIqbmwgg

उत्तर प्रदेश का मौसम का हाल

पूर्वांचल के जिलों में कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। जबकि, वेस्ट यूपी में शीतलहर जारी है। शीतलहर की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में तापमान काफी नीचे चला गया है। मेरठ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक चला गया था। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में शीतलहर के साथ तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। शीतलहर और कोहरे के चलते कई जिलों में यातायात प्रभावित हुए हैं। प्रदेश के बड़े जिलों जिनमें राजधानी लखनऊ, गोरखपुर वाराणसी, आजमगढ़, प्रयागराज, कानपुर, नोएडा, गाज़ियाबाद में तापमान तेजी से नीचे गया है। घने कोहरे और धुंध ने सड़क से लेकर हवाई यात्राओं व रेल सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं।

मध्यप्रदेश का मौसम का हाल

मध्यप्रदेश के कई संभागो में तेज ठंड पड़ रही है। शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा जिसके कारण ठंड अपने चरम पर पहुंचेगी, वहीं अगले 24 घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर जारी रहने के आसार हैं

Weather Update Today: देश के उत्तरी राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी, पूर्वोत्तर में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें के मौसम का हाल

ये भी पढ़ें– Health Tips: सर्दियों में हार्ट अटैक होने का खतरा, ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं हॉस्पिटल

Tags

Share this story