Weather Update: सुबह से बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में तेज़ बड़े बारिश के आसार

Weather Update: राजधानी दिल्ली हरियाणा सहित आसपास के कई सारे इलाकों में मौसम के बदलते हाल दिख रहे हैं। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। हरियाणा में रविवार सुबह से ही आसमान में बदलावों का डेरा नजर आ रहा है वहीं दिल्ली में भी आज बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है, मौसम विभाग ने बारिश के आसार आज जताए हैं।
वहीं अगर बात करें दिल्ली की तो दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है, वही अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है बता दे की राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से आसपास रह सकता है। इसके साथ ही आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई लाखों में हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले तीन दिनों तक दिल्ली का मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है जिसके बाद ठंड के आसार बढ़ जाएंगे।
पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब और राजस्थान में भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इन दोनों मौसमी सिस्टमों का असर पंजाब और हरियाणा पर भी देखने को मिलेगा। इसके चलते 15 और 16 अक्टूबर को दिल्ली में बादल छा सकते हैं और बारिश हो सकती है. बारिश बहुत तेज़ तो नहीं होगी, लेकिन इससे तापमान में गिरावट आएगी. सक्रिय करना होगा।